फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth: Kashi Vidyapeeth got fourth place in online mass yoga oath, see complete information

Kashi Vidyapeeth:ऑनलाइन सामूहिक योग शपथ में काशी विद्यापीठ को चौथा स्थान, देखें पूरी जानकारी

Fri, 21 Jun 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth: Kashi Vidyapeeth got fourth place in online mass yoga oath, see complete information
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सामूहिक योग का शपथ दिलाने का राजभवन ने लक्ष्य निर्धारित किया था। अब उसकी रैकिंग जारी की गई हैं। विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को चौथा स्थान मिला है। इसमें रूहेेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को पहला, गोरखपुर विश्वविद्यालय को दूसरा और कानपुर विश्वविद्यालय तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में 12 से 18 जून तक ऑनलाइन सामूहिक योग का शपथ ग्रहण करवाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य राजभवन ने निर्धारित किया था। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को निर्धारित लक्ष्य भी दिया गया था। स्थानीय स्तर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. एके त्यागी के निर्देशन में आयोजित ऑनलाइन सामूहिक योग शपथ कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी ली। राजभवन ने अब विश्वविद्यालयवार रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें विद्यापीठ को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि राजभवन ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसका 87.23 प्रतिशत पूरा हुआ है। रैंकिंग में चौथा स्थान पाना उपलब्धि है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों की रैकिंग लक्ष्य प्राप्ति
रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली 146559 211805
गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर 211510 193189
छत्रपति शाहुजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर 318500 288134
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी 220697 192536
लखनऊ विश्वविद्यालय 279565 193189
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed