फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth and affiliated universities Students will now be able to challenge the assessment

काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यायों के छात्र अब मूल्यांकन को दे सकेंगे चुनौती, लापरवाही में नपेंगे परीक्षक

Sat, 19 Dec 2020 11:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Dec 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth and affiliated universities Students will now be able to challenge the assessment
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी अब मूल्यांकन को चुनौती दे सकेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में नई व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है। नए सत्र से ही छात्र लाभ उठा सकेंगे। पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में अंतर होने पर परीक्षक पर भी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को दो चरणों में छात्रों को यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत परीक्षाफल घोषित होने के 30 दिनों के अंदर आवेदन के पहले चरण में छात्रों को उत्तर पुस्तिका को देखने की सुविधा मिलेगी। असंतुष्ट होने पर छात्र दूसरे चरण में कापी के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



छात्रों को प्रति उत्तर पुस्तिका के अवलोकन के लिए 300 रुपये और पुनर्मूल्यांकन के लिए 2500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। दो विषय विशेषज्ञों की टीम कापियों का मूल्यांकन करेगी। इस दौरान छात्र को मिले अंक छिपाकर ही कापियां (स्कैन की हुई) मूल्यांकन के लिए सौंपी जाएगी। दोनों विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए अंकों का औसत निकाला जाएगा। यह औसत अंतिम होगा और यही छात्र के अंकपत्र में दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि औसत और मूल प्राप्तांक में 20 फीसदी का अंतर हुआ तो मूल परीक्षक को नोटिस भेजा जाएगा। पारिश्रमिक रोकने के साथ ही दो साल के लिए परीक्षा मूल्यांकन से डी बार कर दिया जाएगा। कार्यवाही को परीक्षक की सर्विस बुक में भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही छात्र को 1000 रुपये मूल्यांकन शुल्क काटकर वापस किया जाएगा।

कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या ने बताया कि छात्रों के हित में चुनौती मूल्यांकन की सुविधा को लागू किया जा रहा है। परीक्षा समिति ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। नए सत्र से छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

चुनौती मूल्यांकन की ऐसे मिलेगी सुविधा

  • परीक्षाफल घोषित होने के30 दिनों के अंदर 300 रुपये प्रति विषय शुल्क देकर छात्र कर सकते हैं उत्तर पुस्तिका देखने के लिए आवेदन
  • परीक्षाफल से असंतुष्ट होने पर 45 दिनों के अंदर 2500 रुपये शुल्क के साथ कर सकते हैं दोबारा मूल्यांकन केलिए आवेदन
  • काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही के छात्रों को मिलेगा सुविधा का लाभ
  • मूल्यांकन के बाद 20 फीसदी के अंतर होने पर परीक्षक को किया जाएगा डीबार, रोका जाएगा पारिश्रमिक
  • छात्र का दावा सही मिलने पर छात्र को 2500 रुपये में से एक हजार रुपये मूल्यांकन शुल्क काटकर शेष धनराशि की जाएगी वापस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed