फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidvat Parishad will conduct worship in the temple of Madanpura

Varanasi News: मदनपुरा के मंदिर में पूजा कराएगा काशी विद्वत परिषद

Thu, 19 Dec 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidvat Parishad will conduct worship in the temple of Madanpura
मंदिर की प्राचीनता पर होगा शोध, प्रशासन से सहमति बनाने का प्रयास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मदनपुरा में मिले मंदिर में पूजा कराने की जिम्मेदारी काशी विद्वत परिषद ने ली है। विद्वत परिषद ने बुधवार को कहा कि प्रशासन से बातचीत की जा रही है। सहमति बनने के बाद पूजा-पाठ की व्यवस्था की जाएगी। परिषद की टीम जल्द ही मंदिर का निरीक्षण करेगी। मंदिर की प्राचीनता पर शोध भी करेगी।
काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में पूजा का अधिकार हिंदू समाज को है। पूजा करने से कोई मना नहीं कर सकता है। पहले मंदिर की प्राचीनता पर शोध किया जाएगा। विद्वत परिषद पूजा कराने के लिए तैयार है। मदनपुरा में अन्य मंदिरों की मुक्ति के लिए जल्द प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने काशीवासियों से अनुरोध किया कि काशी आपकी है। इसलिए प्रशासन का सहयोग करना है। सिद्धिश्वर महादेव के स्थान पर विवाद को जन्म देने मदनपुरा न जाएं। समय का इंतजार करें। प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed