फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Telugu Sangamam PM Modi linked varanasi relationship with South India

काशी तेलुगु संगमम: बनारस न आने पर पीएम मोदी ने जताया दुख, दक्षिण भारत से जोड़ा काशी का रिश्ता

Sat, 29 Apr 2023 10:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Apr 2023 10:02 PM IST
सार

गंगा पुष्कर कुंभ के तहत शनिवार को वाराणसी के मानसरोवर घाट पर काशी तेलुगु संगमम का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऑनलाइन संबोधित किया। बतौर वाराणसी सांसद उन्होंने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Kashi Telugu Sangamam PM Modi linked varanasi relationship with South India
काशी तेलुगु संगमम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी तेलुगु संगमम उत्तर और दक्षिण भारत की पवित्र नदियों गंगा व गोदावरी का संगम है। बनारस के घाट पर यह भारत की प्राचीन सभ्यताओं, संस्कृतियों और परंपराओं के संगम का उत्सव है। पीएम मोदी ने बतौर वाराणसी सांसद तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। बनारस न आने पर दुख भी जताया। काशी तमिल संगमम का जिक्र कर दक्षिण भारत का बनारस से रिश्ता भी जोड़ा। उन्होंने काशी, काशीवासियों और तेलुगु समाज के रिश्ते को और मजबूत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मानसरोवर घाट पर शनिवार शाम आयोजित काशी तेलुगु संगमम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने हर-हर महादेव से तेलुगु समाज के लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि कुछ जिम्मेदारियों के कारण मैं वहां उपस्थित नहीं हूं लेकिन मन से मुझे आपके बीच होने का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथि देव समान होते हैं। इस आयोजन के लिए समिति और संसद में साथी जीवीएल नरसिम्हा राव को बधाई देता हूं। काशी के घाट पर गंगा पुष्कर उत्सव गंगा और गोदावरी के संगम की तरह है। ये भारत की प्राचीन सभ्यताओं, संस्कृतियों और परंपराओं के संगम का उत्सव है।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में सीएम योगी बोले- कोई माफिया सीना तान कर नहीं चल सकता, अब UP में कानून व्यवस्था का राज

पीएम मोदी ने काशी तमिल संगमम का किया जिक्र

Kashi Telugu Sangamam PM Modi linked varanasi relationship with South India
मानसरोवर घाट पर काशी तेलुगु संगमम - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा, आपको याद होगा कि कुछ महीने पहले यहीं की धरती पर काशी तमिल संगमम हुआ था। अभी कुछ ही दिन पहले मुझे सौराष्ट्र तमिल संगमम में शामिल होने का अवसर मिला। तब मैंने कहा आजादी का यह अमृत काल देश की विविधताओं का और विविध धाराओं का संगम काल है। विविधताओं के इस संगम से राष्ट्रीयता का अमृत निकल रहा है जो भारत को अनंत भविष्य तक ऊर्जावान रखेगा। काशी से जुड़ा हर व्यक्ति जानता है कि काशी और काशीवासियों का तेलुगु लोगों से कितना गहरा रिश्ता है।
ये भी पढ़ें: मिट्टी में मिला माफिया मुख्तार का राजनीतिक भविष्य, गुनाह गिनते-गिनते थक जाएंगे

जैसे ही काशी में कोई तेलुगु व्यक्ति आता है तो कई काशीवासियों को लगता है कि उनके ही परिवार का कोई सदस्य आ गया है। काशी के लोग पीढ़ियों से आपका स्वागत कर रहे हैं। काशी जितनी प्राचीन है उतना ही प्राचीन ये रिश्ता भी है। काशी जितनी पवित्र है उतनी पवित्र तेलुगु लोगों की काशी में आस्था है। आज भी जितने तीर्थ यात्री काशी आते हैं उनमें बहुत बड़ी संख्या आंध्र प्रदेश व तेलांगना के लोगों की होती है। राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा ने प्रधानमंत्री के भाषण का तेलुगु में अनुवाद किया। इस दौरान घाट पर गंगा आरती, वेद पाठ, आशीर्वचन और स्तोत्र पाठ के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी हुए।

तेलुगु राज्यों ने काशी को दिए महान संत

Kashi Telugu Sangamam PM Modi linked varanasi relationship with South India
काशी तेलुगु संगमम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम ने कहा कि तेलुगु राज्यों ने काशी को कितने महान संत दिए। कितने ही आचार्य व मनीषी दिए हैं। काशीवासी और तीर्थयात्री जब बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं तो तैलंग स्वामी का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम भी जाते हैं। उनको साक्षात काशी का जीवंत शिव कहते थे। तैलंग स्वामी का जन्म विजयनगर में हुआ था। ऐसे कितनी ही महान आत्माएं हैं जिन्हें आज भी काशी में स्मरण किया जाता है।

भाइयों-बहनों काशी ने तेलुगु लोगों को अपनाया, आत्मसात किया वैसे ही तेलुगु लोगों ने भी काशी को अपनी आत्मा से जोड़कर रखा है। यहां तक की पवित्र पीठ वेमुलावाड़ा को भी दक्षिण काशी कहा जाता है। आंध्र व तेलांगना के मंदिरों में जोकाला सूत्र हाथ में बांधा जाता है उसे आज भी काशीतारम कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed