फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi team reaches final after defeating Lucknow.

Varanasi News: लखनऊ को हरा फाइनल में पहुंची काशी की टीम

Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kashi team reaches final after defeating Lucknow.
आजमगढ़ में खेली जा रही प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने लगातार छठवीं जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही वाराणसी की टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में वाराणसी टीम का मुकाबला आगरा से खेलेगी। सिगरा स्टेडियम के बास्केटबॉल कोच आशीष दूबे ने बताया कि छठवें मैच में वाराणसी की टीम ने लखनऊ की टीम को 36-31 से हरा दिया। इससे पूर्व वाराणसी की टीम ने मेजबान आजमगढ़ मंडल की टीम को 36-31 के स्कोर से हरा दिया। वाराणसी टीम के अटैकर किशन गौड़ ने अकेले 15 अंक और देवेश तरुण ने 8 अंक स्कोर किया। यह प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर तक आजमगढ़ में खेली जाएगी। इस जीत के साथ वाराणसी मंडल की टीम से पदक की उम्मीद बढ़ गई है। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की 16 सदस्यीय टीम खेल रही है। टीम कोच ने आगरा की टीम में चार ओवरएज खिलाड़ियों के मैच में उतारने में पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ओवरएज खिलाड़ी अपने उम्र से कम खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं। यह खेल नियमों के भी खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed