काशी-तमिल संगमम: अतिथियों के स्वागत में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर, पुलिस आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 17 नवंबर से काशी-तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक महीने तक होने वाले काशी तमिल संगमम की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक कार्यक्रम के लिए बीएचयू को ज्ञान साझीदार बनाया गया है। बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में मुख्य आयोजन होगा।
शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश एम्पीथियेटर मैदान पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर अधिकारों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इससे पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम काशी-तमिल संगमम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीएचयू पहुंचे थे। उन्होंने परिसर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया था। साथ ही कार्यक्रम के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भी जानकारी ली थी।
आयोजन समिति के समन्वयक सदस्य प्रो. एचसीएस राठौर ने कहा कि काशी तमिल संगमम के लिए विश्वविद्यालय में आने वाले अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी की निगाहें बीएचयू की तरफ होंगी। बीएचयू सदैव की तरह एक श्रेष्ठ मेजबान की भूमिका निभाएगा।