फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam students get exposed to startup innovation

Varanasi News: स्टार्टअप नवाचार से रूबरू हुए काशी तमिल संगमम के छात्र

Fri, 05 Dec 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam students get exposed to startup innovation
बीएचयू के अटल इंक्यूबेशन सेंटर की ओर से काशी तमिल संगमम् के प्रतिष्ठित छात्र प्रतिनिधिमंडल के लिए सीडीसी भवन, बीएचयू में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां तमिल डेलीगेट्स को नवाचार, उद्यमिता और एआईसी-बीएचयू के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से परिचित कराया गया। प्रो. राजकिरण प्रभाकर ने काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए काशी तमिल संगमम् की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. प्रभाकर ने कहा कि यह आयोजन दोनों क्षेत्रों की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का माध्यम है। उन्हें बताया कि एआईसी-बीएचयू युवा उद्यमियों को इंक्यूबेशन सुविधाएं, अत्याधुनिक अवसंरचना, अनुभवी मेंटरशिप और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराता है।आइडिया-स्टेज से लेकर मार्केट-स्टेज तक सशक्त बनाता है। एआईसी-बीएचयू की प्रबंधक डॉ. परिशा मालू, मृत्युंजय सिंह, श्वेता सिंह, मितिलेश सिंह, रोहित तिवारी और आयुष साहू ने अपने स्टार्टअप सफर, चुनौतियों और अनुभवों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed