फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi tamil sangamam Meeting in BHU for the preparations of Kashi Tamil Sangamam preparations are being final

Kashi tamil sangamam: काशी तमिल संगमम के लिए बीएचयू में बैठक, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Sat, 12 Nov 2022 11:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 12 Nov 2022 11:12 AM IST
सार

वाराणसी में 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक तमिल संगमम होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम के लिए बीएचयू को ज्ञान साझीदार बनाया गया है। शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए लक्ष्मण दास अतिथि गृह में बैठक हुई। 

विज्ञापन
Kashi tamil sangamam Meeting in BHU for the preparations of Kashi Tamil Sangamam preparations are being final
बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काशी में तमिल संगमम की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक कार्यक्रम के लिए बीएचयू को ज्ञान साझीदार बनाया गया है। शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए लक्ष्मण दास अतिथि गृह में बैठक हुई। 

विज्ञापन

आयोजन समिति के समन्वयक सदस्य प्रो. एचसीएस राठौर ने कहा कि संगमम के लिए विश्वविद्यालय में आने वाले अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी की निगाहें बीएचयू की तरफ होंगी। बीएचयू सदैव की तरह एक श्रेष्ठ मेजबान की भूमिका निभाएगा। बैठक में प्रो. बिंदा परांजपे, डॉ. नीरज त्रिपाठी, चमू कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
जिलाधिकारी एस राजलिंगम काशी-तमिल संगमम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचे। परिसर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भी जानकारी ली। उन्होंने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed