फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam is a beautiful medium for exchange of cultures

Varanasi News: संस्कृतियों के आदान प्रदान का सुंदर माध्यम है काशी तमिल संगमम

Sat, 13 Dec 2025 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam is a beautiful medium for exchange of cultures
काशी को विद्या के साथ संगीत का भी शहर कहा जाता है। यहां ऐसे कई उपासक हुए, जिन्होंने संगीत के साथ महादेव की उपासना की। भक्ति का यह मार्ग नादोपासना है। महादेव की इस आराधना में सिर्फ काशी के ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के भी विद्वान शामिल हैं। उन्होंने काशी में हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत को एक साथ लाने का काम किया है।ये बातें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शुक्रवार को कहीं। कुलपति ने कहा कि काशी तमिल संगमम के माध्यम से उत्तर से दक्षिण का संगम हो रहा है। संगीत में भी दोनों क्षेत्रों का मिलन है, परस्पर इस साधना का प्रभाव दोनों जगह की संस्कृतियों पर पड़ेगा। नमो घाट पर काशी तमिल संगमम में संस्कृत विवि के संगीत विभाग की अध्यापिका डॉ. श्रुति सारस्वत उपाध्याय ने सांगीतिक प्रस्तुति दी। तबले पर डाॅ. संतोष सिंह और हारमोनियम पर आलोक मिश्रा ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed