फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi-Tamil Sangamam in Margali month, 1400 people will travel in eight days

Varanasi News: मार्गली महीने में काशी-तमिल संगमम, आठ दिन में 1400 करेंगे यात्रा

Mon, 18 Dec 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kashi-Tamil Sangamam in Margali month, 1400 people will travel in eight days
वाराणसी। तमिल पंचांग के अनुसार मार्गली महीने में काशी तमिल संगमम-2 का आयोजन किया गया है। आठ दिन में तमिलनाडु और पुडुचेरी के लगभग 1400 लोग यात्रा करेंगे। काशी के साथ ही अयोध्या और प्रयागराज का भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

काशी तमिल संगमम के तहत वाराणसी की यात्रा पर आने वाले दल में छात्र, शिक्षक, किसान, कारीगर, व्यापारी, व्यवसायी, लेखक और पेशेवर शामिल रहेंगे। इन्हें सात समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक समूह का नाम एक पवित्र नदी (गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु, नर्मदा, गोदावरी और कावेरी) के नाम पर रखा जाएगा। शिक्षा मंत्रालय को इस कार्यक्रम के लिए नोडल बनाया गया है। तमिलनाडु-काशी की कला और संस्कृति, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन और अन्य विशेष उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले स्टॉल इस समागम को जीवंत बना रहे हैं। समागम के दौरान होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव से दो संस्कृतियों का मिलन होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में शामिल होने के लिए 8 दिसंबर तक कुल 42,000 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिसमें चयन समिति की ओर से प्रत्येक समूह के लिए 205 लोगों का चयन किया गया। इस भव्य आयोजन में शिक्षा मंत्रालय के अलावा आईआरसीटीसी, रेलवे, पर्यटन, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण (ओडीओपी), एमएसएमई, सूचना और प्रसारण, एसडी एंड ई और उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों सहित संस्कृति मंत्रालय की भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वय की जिम्मेदारी दी
पहले चरण से मिली सीख का लाभ उठाने और अनुसंधान के लिए उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए, आईआईटी मद्रास तमिलनाडु और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में काम करेगा। विगत वर्ष 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक काशी तमिल संगमम के पहले चरण का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed