फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam 2023 fourth evening highlight of Banaras Gharana and South Indian music

Kashi Tamil Sangamam 2.0: बनारस घराने और दक्षिण के संगीत का संगम, कलाकारों के स्वर ताल से तरंगित हो उठा घाट

Thu, 21 Dec 2023 01:19 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Dec 2023 01:19 PM IST
सार

नमो घाट का मुक्ताकाशीय प्रांगण तमिलनाडु एवं काशी के कलाकारों के स्वर ताल से तरंगित हो उठा। वहीं बीएचयू के प्रो. पंडित राम शंकर और उनकी टीम ने शास्त्रीय गायन पर प्रस्तुति दी। तमिलनाडु के तंजावुर से आईं अबिरामी शंकर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम की
मनोहारी प्रस्तुति दी। पांचवीं प्रस्तुति बनारस घराने के कलाकारों के कथक की रही।  

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam 2023 fourth evening highlight of Banaras Gharana and South Indian music
Kashi Tamil Sangamam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम की चौथी सांझ बनारस घराने और दक्षिण भारत के संगीत के संगम की साक्षी बनी। तमिलनाडु से आए अध्यापकों का दल बनारस घराने की प्रस्तुतियों को देखकर भाव विभोर हो उठा। बुधवार की शाम को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में आठ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। नमो घाट का मुक्ताकाशीय प्रांगण तमिलनाडु एवं काशी के कलाकारों के स्वर ताल से तरंगित हो उठा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजावूर की ओर से आयोजित कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति वाद्य लोक आधारित पांबई के नाम रही। तमिलनाडु की इस प्रस्तुति को कलाइमामणि अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। तमिलनाडु के कलाकार के. कुमारावेल और उनके दल की यह खास प्रस्तुति ढोलक जैसे वाद्य यंत्रों पर थी। इसके बाद कलाइमामणि अवार्ड से सम्मानित दूसरी प्रस्तुति नैयंडी मेलम की हुई। कलाकार पी मुरुगन ने अपनी टीम के साथ वाद्य यंत्रों पर फोक संगीत की प्रस्तुति दी। तीसरी प्रस्तुति वाराणसी घराने के गायन की रही। 
विज्ञापन


बीएचयू के प्रो. पंडित राम शंकर और उनकी टीम ने शास्त्रीय गायन पर प्रस्तुति दी। तमिलनाडु के तंजावुर से आईं अबिरामी शंकर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुति दी। पांचवीं प्रस्तुति बनारस घराने के कलाकारों के कथक की रही। बनारस घराने से गौरव और सौरव मिश्रा ने अपने नृत्य से डेलीगेट्स को हतप्रभ कर दिया। नमो घाट पर तमिलनाडु के तिरुवनामलाई से आए कलाकार ए. बालमुरुगन और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। आठवीं और अंतिम प्रस्तुति कारगम, कवडी, ओलियाट्टम और नैयांदिमेलम की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिल डेलिगेट्स ने देखी गंगा आरती
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डेलिगेट्स का दल क्रूज पर सवार होगा गंगा आरती देखने पहुंचा। क्रूज से सभी डेलिगेट्स गंगा द्वार देखकर बाबा का आशीर्वाद
लिया। उसके बाद वह दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा आरती देख सभी डेलिगेट्स अभिभूत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed