फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi station will shine like an airport, facilities will speed up Passenger facilities will be developed

Varanasi: एयरपोर्ट जैसा चमकेगा काशी स्टेशन, साढ़े तीन सौ करोड़ की मिलेंगी सुविधाएं, पढ़ें डिटेल्स

Sun, 23 Jul 2023 09:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Jul 2023 09:34 AM IST
सार

रेल अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर दो प्रवेश द्वार व छह प्लेटफार्म होंगे। इनमें दो अंडरग्राउंड हाेंगे।स्टेशन का भवन तीन मंजिला होगा। इसमें यात्रियों के ठहरने के लिए यात्री हाॅल, टिकट काउंटर, फूड कोर्ट, ड्रारमेट्री, दो नए एफओबी, प्लेटफार्मों पर लिफ्ट, ऐस्केलेटर आदि सुविधाएं विकसित होनी हैं। वाहनों के लिए पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा।

विज्ञापन
Kashi station will shine like an airport, facilities will speed up  Passenger facilities will be developed
काशी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा किनारे राजघाट स्थित काशी स्टेशन के दिन बहुरने वाले हैं। उत्तर रेलवे के काशी स्टेशन को एयरपोर्ट जैसे चमकाने और यात्री सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार करते हुए बोर्ड से प्रस्ताव भी मंजूर हो गया। साढ़े तीन सौ करोड़ से काशी स्टेशन को विकसित करने का खाका खींचा गया है। जीटी रोड पर ही काशी स्टेशन का द्वितीय प्रवेश द्वार खुलेगा, जहां सर्व सेवा संघ का मुख्य द्वार है। सर्व सेवा संघ से जो जमीन मुक्त कराई जा रही है, उसे काशी स्टेशन के कायाकल्प के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन

रेल अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर दो प्रवेश द्वार व छह प्लेटफार्म होंगे। इनमें दो अंडरग्राउंड हाेंगे।स्टेशन का भवन तीन मंजिला होगा। इसमें यात्रियों के ठहरने के लिए यात्री हाॅल, टिकट काउंटर, फूड कोर्ट, ड्रारमेट्री, दो नए एफओबी, प्लेटफार्मों पर लिफ्ट, ऐस्केलेटर आदि सुविधाएं विकसित होनी हैं। वाहनों के लिए पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। प्रमुख ट्रेनों के ठहराव होंगे। मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक और शेड का निर्माण भी होगा। जीआरपी और आरपीएफ की चौकी और आधुनिक बनाई जाएगी।

विज्ञापन

राजघाट के किला कोहना में रेलवे ने ढहाया था 125 मकान
काशी स्टेशन के विस्तार के क्रम में राजघाट स्थित किला कोहना में भी ध्वस्तरीकरण हुआ था। मई में उत्तर रेलवे ने 125 छोटे-बड़े मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ढहवाया था। करीब चार एकड़ जमीन राजघाट के किला कोहना में अतिक्रमण मुक्त कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन परिसर की जमीन रेलवे की है। रेलवे ने इस पर अपना कब्जा लिया है। जल्द ही स्टेशन का निर्माण शुरू होगा। -डाॅ. मनीष थपल्याल, डीआरएम, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed