फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Sansad Sanskritik Mahotsav: 7,432 participants took part and 26,829 spectators attended on the first day.

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव: पहले दिन 7,432 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 26,829 दर्शक पहुंचे

Thu, 24 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kashi Sansad Sanskritik Mahotsav: 7,432 participants took part and 26,829 spectators attended on the first day.
वाराणसी। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का बुधवार को पहला दिन रहा। इस दौरान विकासखंडों और नगरीय क्षेत्रों के जोन स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कुल 7,432 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि 26,829 दर्शक इन प्रतियोगिताओं को देखने पहुंचे।
विज्ञापन

यह महोत्सव लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य काशी के सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिताओं में 10 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कलाकार शामिल हुए। गायन, वादन, नृत्य और नुक्कड़ नाटक जैसी विधाओं में प्रतिस्पर्धा हुई। जिले के 23 विभिन्न स्थलों पर एक साथ ये प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। गायन में 4,224, वादन में 1,053, नृत्य में 1,352 और नुक्कड़ नाटक में 803 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह और जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय सोनकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्थानीय पार्षद सुरेश चौरसिया, अध्यक्ष नागरिक नाट्य मंडली सुमन पाठक और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि श्रवण कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। विकासखंड स्तर पर सेवापुरी में सर्वाधिक 2,504 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आराजीलाइन में 2,276 और काशी विद्यापीठ में 280 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। नगरीय क्षेत्र में वरुणापार जोन में 654, भेलूपुर जोन में 675 और दशाश्वमेध/कोतवाली जोन में 475 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आदमपुर जोन में 552 और कोतवाली जोन में 243 प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इस महोत्सव का आयोजन काशी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed