फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's work in Tiger and Leela 'wedding'

काशी में टाइगर और कृति ने रचाई ‘शादी’

Mon, 19 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने रविवार को यहां अभिनेत्री कृति सनोन से शादी रचाई। हजारों की तादाद में उमड़े प्रशंसक इसका गवाह बने लेकिन आप चौंकिए नहीं, यह सब कुछ फिल्मी है। शादी का यह सीन दरअसल टाइगर की उस एड फिल्म का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग शनिवार से यहां चल रही है। शादी के जोड़े में सजे टाइगर और कृति ने छत पर मोबाइल पर वीडियो देखने का भी शॉट दिया। रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए।
विज्ञापन



एड फिल्म की शूटिंग के लिए टाइगर श्रॉफ शनिवार को गायघाट की गलियों में दूल्हा बनकर निकले थे। इसकी शूटिंग राजमंदिर से लेकर त्रिलोचन घाट तक हुई थी। रविवार को वह गंगा तट पर शूटिंग करते नजर आए। शादी के लिए भव्य सेट तैयार किया गया था। सुबह शादी का सीन फिल्माया गया। सैकड़ों प्रशंसक टाइगर की झलक पाने उमड़े थे। फिल्म यूनिट के लोगों ने बताया कि ईरोज प्रोडक्शन हाउस अपनी वेबसाइट की एड फिल्म शूट कर रहा है। टाइगर श्रॉफ इसमें शरारती बनारसी छोरे बने हैं। टाइगर अपनी फिल्म हीरोपंती के रिलीज होने से पहले बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed