{"_id":"636c7fda1fb0153b0335c200","slug":"kashi-residents-will-see-life-story-of-prime-minister-modi-on-canvas-cm-yogi-will-inaugurate-exhibition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कैनवास पर काशीवासी देखेंगे प्रधानमंत्री मोदी की जीवनगाथा, कल सीएम योगी करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कैनवास पर काशीवासी देखेंगे प्रधानमंत्री मोदी की जीवनगाथा, कल सीएम योगी करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
Thu, 10 Nov 2022 10:06 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:06 AM IST
सार
काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी कल से 17 नवंबर तक रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गयी है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्वानंद सोनेवाल करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनगाथा पर वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में 11 से 17 नवंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक आयोजित इस प्रदर्शनी में 55 चित्रों के माध्यम से मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को उकेरा गया है। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क होगा।
विज्ञापन
भारत के विख्यात चित्रकार अकबर की ओर से तैयार इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्वानंद सोनेवाल करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राकेश शर्मा, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गुजरात के सीएम से देश का पीएम बनने तक की कहानी
प्रदर्शनी में उनके हिमालय प्रवास, मन की बात आदि से जुड़ी पेंटिंग भी होगी। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के अब तक के सफर आदि का जिक्र पेंटिंंग में होगा। इस पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्देश्य पीएम के उनके अभूतपूर्व कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन