फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi residents will get gift of Phulwaria Fourlane in Happy new year 2023

Varanasi: नए साल में काशीवासियों को मिलेगी फुलवरिया फोरलेन की सौगात, दूरी और समय की होगी बचत

Mon, 26 Dec 2022 03:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Dec 2022 03:51 PM IST
सार

अभी लहरतारा से कचहरी और शिवपुर पहुंचने में आधा घंटे से 45 मिनट तक का समय लगता है। फुलवरिया फोरलेन के निर्माण के बाद यह सफर 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Kashi residents will get gift of Phulwaria Fourlane in Happy new year 2023
फुलवरिया फोरलेन के काम में आई तेजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में काशीवासियों को फुलवरिया फोरलेन की सौगात मिलेगी। इसका निर्माण कार्य 2023 में पूरा होगा। फुलवरिया फोरलेन में सबसे बड़ी बाधा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) थी। अब रेलवे बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद इस पर भी काम शुरू हो गया है।  

विज्ञापन


राजकीय सेतु निगम ने काम को गति देने के लिए फोरलेन के आठ पिलर की डिजाइन में बदलाव किया है, जिसमें चार पिलर के बेस में बदलाव का काम पूरा कर लिया गया है। शेष चार पर तेजी से काम चल रहा है। लहरतारा चौराहे के पार उतरने वाली दो लेन के लिए भी पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस परियोजना में बाधा बन रहे कुछ अतिक्रमण को भी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, जेपी मेहता इंटर कॉलेज से लहरतारा के बीच बनने वाली फोरलेन सड़क लहरतारा चौराहे से पहले ही समाप्त होनी थी। अब डिजाइन में परिवर्तन करके लहरतारा चौराहे के पार उतारा जा रहा है। इस परियोजना में चार निर्माण कार्य हैं। इसमें एक वरुणा नदी पर पुल, दो रेलवे ओवरब्रिज और एक फ्लाईओवर का निर्माण करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से लोगों को राहत मिलेगी

अभी लहरतारा से कचहरी और शिवपुर पहुंचने में आधा घंटे से 45 मिनट तक का समय लगता है। इस फोरलेन के निर्माण के बाद यह सफर 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे दूरी और समय दोनों की बचत होगी। कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अंधरापुल पर जाम से लोगों को राहत मिलेगी। 

सेतु निगम के महाप्रबंधक दीपक गोविल ने कहा कि फुलवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य 2023 में पूरा हो जाएगा। इस समय दो निर्माण कार्य चल रहे हैं। रेलवे लाइन पर समपार चार और पांच पर जल्द निर्माण कार्य पूरा होगा। इसके बाद इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। 

एक नजर में आंकड़े
  • 88.46 करोड़ की लागत से फुलवरिया फोरलेन के समपार चार पर आरओबी का निर्माण कार्य
  • 62.21 करोड़ रुपये की लागत से समपार पांच पर आरओबी का निर्माण कार्य
  • 34.65 करोड़ की लागत से वरुणा नदी पर निर्माण कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed