फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi ready to offer water to Suryopasna charity

सूर्योपासना के अर्घ्यदान के लिए काशी तैयार

Fri, 04 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kashi ready to offer water to Suryopasna charity
डीरेका में तैयार हुई वेदी।
कामनाओं से भरी व्रतियों में सूर्योपासना के अर्घ्यदान को लेकर अटूट आस्था और उल्लास छा गया है। नहाय -खाय के साथ चार दिवसीय डाला षष्ठी का व्रत शुक्रवार से आरंभ होगा। गुरुवार की शाम तक घाटों, सरोवरों के किनारे वेदियों पर नाम लिखकर जगह पक्की कर ली गई। घरों से लेकर सड़कों तक छठ माता की आराधना के गीत गूंजने लगे तो बाजार में सूप और दउरी की खरीद के लिए भीड़ लगी रही। गन्ने के मंडप के बीच वेदियों पर अखंड दीप जलाकर शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन



किसी ने बेटी के लिए योग्य वर मिलने तो किसी ने पति की नौकरी के लिए व्रत का संकल्प किया है। छठ माता से घर-परिवार से लेकर नैहर, ससुराल और राष्ट्र, समाज तक के मंगल की कामना की जाएगी। व्रत को लेकर उत्साह देखते बन रहा है। व्रतियों के परिजनों ने गुरुवार को गंगा तटों, कुंडों पर देर शाम तक वेदियां बनाईं। वेदियों पर नाम लिखकर छोड़े गए। उन वेदियों की शुक्रवार को पूजा की जाएगी और दीप जलाए जाएंगे। नहाय-खाय की रस्म भी पूरी होगी। पंचमी यानी शनिवार को खरना होगा। व्रत में अर्घ्य देने के लिए दिल्ली, मुंबई, पटना से रिश्तेदार भी पहुंचने लगे हैं। राजघाट से विश्व सुंदरी पुल के बीच का नजारा देखने लायक होगा। इस व्रत में लाखों की तादाद में व्रतियों और उनके परिजनों के उमड़ने की उम्मीद है। खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने से बाजार का रंग चटख हो गया है। उधर, डीरेका  सूर्य सरोवर पर सूर्य षष्ठी व्रत अनुष्ठान की तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार से छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होगी। जहां सूर्य षष्ठी व्रत अनुष्ठान का संकल्प करने वाले लोग सूर्य सरोवर पर जा कर पूजन स्थल की साफ  सफाई कर रहे हैं वहीं आयोजक व्रतियों की सुविधा के लिए जी जान से जुटे हैं।
विज्ञापन

बातचीत फोटो के साथ


छठ पूजा समिति की तरफ  से रात भर निशुल्क चाय वितरण किया जाएगा। रात में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। 7 को सुबह सुंदर कांड के पाठ से व्रत का समापन होगा। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन के साथ मेले का आयोजन डीरेका इंटर कालेज के खेल मैदान में किया गया है। सरोवर को चारों तरफ झालरों से सजाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed