फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi reached Rajmahal cruise brought 13 British three German and two Indian tourists

काशी पहुंचा राजमहल क्रूज: 13 ब्रिटिश, तीन जर्मन व दो भारतीय पर्यटक को लेकर आया, सात दिन में चला 420 किमी

Tue, 06 Sep 2022 11:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Sep 2022 11:19 AM IST
सार

राजमहल क्रूज वाराणसी पहुंच गया है। क्रूज में 13 ब्रिटिश, तीन जर्मन व दो भारतीय पर्यटक सवार हैं। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और काशी के कायाकल्प के बाद पहली बार राजमहल क्रूज वाराणसी आया है।

विज्ञापन
Kashi reached Rajmahal cruise brought 13 British three German and two Indian tourists
कोलकाता से विदेशी सैलानियों को लेकर वाराणसी पहुंचा राजमहल क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी सैलानियों को लेकर कोलकाता से चला राजमहल क्रूज मंगलवार को वाराणसी के रामनगर बंदरगाह पर पहुंच गया है। सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्रूज गाजीपुर के कलेक्टर घाट पर पहुंचा। यहां से सैलानी गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस के मकबरा परिसर में भी घूमे।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और काशी के कायाकल्प के बाद पहली बार राजमहल क्रूज वाराणसी आया है। इसको लेकर पर्यटकों में उत्साह है। पर्यटक यहां आने के बाद वाराणसी के साथ चुनार का भी भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन

कोलकाता से चला क्रूज देसी और विदेशी पर्यटकों के साथ गाजीपुर से मंगलवार की अल सुबह रवाना हुआ। इसको लेकर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। वहीं रामनगर बंदरगाह पर अराजक तत्वों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को बंदरगाह प्रबंधन की ओर से पत्र लिखा गया था। इस बार 18 सैलानी क्रूज से वाराणसी आए हैं। इसमें 13 ब्रिटिश, तीन जर्मन व दो भारतीय पर्यटक सवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed