{"_id":"658c2491e3d6618b540980a7","slug":"kashi-raj-parivar-dispute-increased-again-due-to-vehicles-came-face-to-face-of-uncle-and-nephew-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी राजपरिवार में फिर हुआ बवाल, मामा-भांजे की गाड़ी आई आमने-सामने; वाहन निकालने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी राजपरिवार में फिर हुआ बवाल, मामा-भांजे की गाड़ी आई आमने-सामने; वाहन निकालने को लेकर विवाद
Wed, 27 Dec 2023 06:50 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Dec 2023 06:50 PM IST
सार
दुर्ग के अंदर मामा अनंत नारायण सिंह व भांजे वल्लभ नारायण सिंह की गाड़ी आमने- सामने आ गई। गाड़ी पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामने को शांत कराया।
विज्ञापन
काशी राजपरिवार में विवाद के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी राजपरिवार में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। इस बार विवाद मामा-भांजे की गाड़ी आमने-सामने आने पर हुआ है। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बता दें कि काशी राजपरिवार के भाई-बहन का विवाद संपत्ति को लेकर काफी समय से चल रहा है। इसे लेकर कई बार गहमागहमी का माहौल बन चुका है। बुधवार को एक बार फिर उनके बीच का आपसी विवाद सामने आ गया। दुर्ग के अंदर मामा अनंत नारायण सिंह व भांजा वल्लभ नारायण सिंह की गाड़ी आमने- सामने आ गई। गाड़ी पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
काशी राजपरिवार की कृष्ण प्रिया ने भाई अनंत नारायण सिंह के सुरक्षा अधिकारी राजेश शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर बेटे वल्लभ नारायण सिंह की गाड़ी रोक कर विवाद किया है। उन्होंने कहा कि दुर्ग के कुछ कर्मचारी अक्सर जब घर में कोई कार्यक्रम होता है तो बेवजह विवाद खड़ा करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी के बाद घर में कुछ मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जिसे लेकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह के कर्मचारियों ने उनकी बहनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके अलावा पूर्व में भी शादी कार्ड पर राजपरिवार का प्रतीक चिह्न का उपयोग करने पर भी अनंत नारायण सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।