फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi railway station will look like grand Vishwanath Dham 336 crores will be spent

Varanasi: भव्य विश्वनाथ धाम जैसा दिखेगा काशी रेलवे स्टेशन, 336 करोड़ होंगे खर्च, ढाई साल में बनकर होगा तैयार

Mon, 26 Dec 2022 05:06 AM IST
आकाश दुबे अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, वाराणसी
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Dec 2022 05:06 AM IST
सार

काशी रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। लिहाजा, मार्च 2023 से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया फरवरी तक पूरी की जानी है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
Kashi railway station will look like grand Vishwanath Dham 336 crores will be spent
काशी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी रेलवे स्टेशन का आंतरिक और बाहरी हिस्सा जल्द ही नव्य, भव्य व दिव्य विश्वनाथ धाम जैसा शानदार दिखेगा। इसका मॉडल तैयार करके रविवार को जारी कर दिया गया। रेलवे के मुताबिक, नया काशी रेलवे स्टेशन ढाई साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 336 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


काशी रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। लिहाजा, मार्च 2023 से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया फरवरी तक पूरी की जानी है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। नया रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा। यात्री सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। जो योजना है उसके मुताबिक, भवन बनाया जाएगा। प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार को जोड़ते हुए एयर कॉनकोर्स बनाए जाएंगे। चार ट्रैक वाला पुल बनेगा। इसके ऊपर से 6 लेन सड़क बनाई जाएगी, यानी ऊपर सड़क होगी और नीचे से ट्रेनें गुजरेंगी। यह स्टेशन काशी की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेनों की संख्या के साथ बढ़ेगी रफ्तार
काशी रेलवे स्टेशन से रोजाना 12 जोड़ी ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में गुजरती हैं, लेकिन इस स्टेशन के कायाकल्प के बाद तस्वीर बदल जाएगी। भविष्य में कई और महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन की योजना है। ट्रेनों की रफ्तार भी 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की जा रही है। इसके लिए स्टेशन की रेलवे लाइनों को सीधा किया जाएगा, जोकि अभी घुमावदार हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास बहुमंजिला इमारतें भी बनाई जाएंगी। बस स्टेशन बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

विज्ञापन

काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 367 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लखनऊ स्तर से अनुमोदन मिल चुका है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी बन गई है। अब कार्यदायी संस्था तय करने की प्रक्रिया चल रही है। यह काम 20 फरवरी तक पूरा हो सकता है। कार्यदायी संस्था को ढाई साल में काम पूरा कराने का लक्ष्य दिया जाएगा। -सुरेश कुमार सपरा, डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed