फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Prerna Paint available in the market for the first time on Diwali

Varanasi News: पहली बार दीपावली पर बाजार में उपलब्ध काशी प्रेरणा पेंट

Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kashi Prerna Paint available in the market for the first time on Diwali
दिवाली के मौके पर बाजार में पहली बार काशी प्रेरणा पेंट देखने को मिलेगा। इसकी खासियत यह है कि ये पेंट गोबर से बना होगा और बाजार में बिक रहे अन्य पेंट की अपेक्षा सस्ता होगा। इसका निर्माण सेवापुरी ब्लॉक के भिटकुरी ग्राम पंचायत में बने प्लांट में किया जा रहा है। प्लांट का संचालन शुरू होने के बाद ये पहला ऐसा मौका होगा जब इस पेंट को बाजार में लाया जाएगा। बाजार की मांग के अनुसार पेंट का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्लांट में 20 फीसदी गोबर और 80 फीसदी केमिकल से एक दिन में 500 लीटर पेंट तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत समूह की 20 महिलाएं प्लांट का संचालन कर रही हैं। महिलाओं के अनुसार इस पेंट की कीमत प्रति लीटर 225 से 250 रुपये है। यह पेंट एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल के साथ ही नॉनटॉक्सिक व गंधहीन होगा। पेंट करने के बाद अंदर का तापमान ठंडा रखेगा। मौजूदा समय में 1000 लीटर पेंट का उत्पादन किया गया है।
विज्ञापन


काशी प्रेरणा पेंट का उत्पादन सेवापुरी के भिटकुरी प्लांट में हो रहा है। गाय के गोबर से बने इस पेंट की क्वालिटी बहुत ही अच्छी है। दीपावली पर लोगों को इस पेंट का उपयोग करना चाहिए। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed