{"_id":"69f301652ab84088f70ea57c","slug":"kashi-people-welcomed-pm-modi-with-shower-of-flowers-and-banarasi-chants-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह: पीएम मोदी को देखने के लिए 2.30 घंटे तक इंतजार, बदलती अपनी काशी को निहारते दिखे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह: पीएम मोदी को देखने के लिए 2.30 घंटे तक इंतजार, बदलती अपनी काशी को निहारते दिखे प्रधानमंत्री
Thu, 30 Apr 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
काशीवासियों को देखते ही पीएम 10 सेकेंड तक हाथ हिलाते रहे। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश और बनारसी जयघोष से पीएम का स्वागत किया। तेज धूप में भी पीएम के दीदार के लिए लोगों का उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
पीएम मोदी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दीदार के लिए काशीवासियों का उत्साह देखते बना। लोगों ने करीब ढाई घंटे तक सड़कों के किनारे खड़े होकर इंतजार किया और जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा, हर-हर महादेव के जयघोष और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल गूंज उठा। महज 10 सेकेंड की झलक में ही आमजन ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी कार के अंदर से लगातार हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार के अंदर से ही कभी इधर तो कभी उधर देखते नजर आए। उन्होंने साल 2014 से अब तक के बदलाव को निहारा। संकरी सड़कों का चौड़ीकरण हुआ और काशी की पुरानी पहचान के साथ विकास के नए अध्याय जुड़ते दिखे। प्रधानमंत्री का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लहुराबीर पहुंचा, जहां लोगों के बीच उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी में पीएम मोदी का स्वागत: हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ ढोल नगाड़े, शंखनाद और डमरू दल की गूंज
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बुजुर्ग और महिलाएं भी हाथों में फूल और मोबाइल लिए इस पल को कैद करने में जुटे रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लौटते समय प्रधानमंत्री मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे कार की खिड़की से बाहर झांकते हुए काशी के बदलते स्वरूप को निहारते नजर आए।
