फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi of kotwal temple decorated with Rudraksh Enjoyment in MahaAnnakoot festival

रुद्राक्ष से सजा काशी के कोतवाल का दरबार: महाअन्नकूट महोत्सव में लगा भोग, गूंजे जयकारे

Sun, 19 Dec 2021 12:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Kashi of kotwal temple decorated with Rudraksh Enjoyment in MahaAnnakoot festival
रुद्राक्ष से सजा काशी के कोतवाल का दरबार - फोटो : अमर उजाला

 काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का दरबार रुद्राक्ष से सजाया गया। महाअन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्तों ने बाबा के रुद्राक्षमयी शृंगार स्वरूप का दर्शन किया। सुबह से देर रात तक मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। पूरे मंदिर परिसर को रुद्राक्ष की मालाओं से सजाया गया था।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह बाबा काल भैरव की मंगला आरती और पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद उन्हें नूतन वस्त्र और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। दोपहर में बाबा की शयन आरती और रात 8 बजे बाबा कालभैरव की कपूर से आरती उतारी गई। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर की सजावट देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


मध्यरात्रि में काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की सवा लाख बातियों से आरती उतारी गई। मंदिर के पुजारी सुनील दुबे ने बताया कि दिसंबर माह में प्रत्येक वर्ष बाबा काल भैरव का रुद्राक्षमयी महाअन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। रविवार की सुबह भक्तों के बीच बाबा के अन्नकूट महोत्सव का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंसी श्याम की महोत्सव में झूमे भक्त

सखी री बांके बिहारी से हमारी लड़ गई अखियां, बचाई थी बहुत लेकिन निगोड़ी लड़ गई अखियां... की धुन जब दिल्ली की भजन गायिका निकुंज कामरा ने छेड़ी तो श्याम भक्त भी झूम उठे। श्री श्याम मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष पर शनिवार को श्री श्याम मंडल की ओर से आयोजित स्वर्णिम शरद महोत्सव की शाम हर किसी के लिए यादगार रही।

श्याम भजनों की रसधार में देर शाम तक श्रोता आनंद उठाते रहे। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को मुख्य अतिथि बैजनाथ भालोटिया व रमेश कुमार चौधरी, दीपक बजाज ने दीप जलाकर स्वर्णिम शरद महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद निकुंज कामना ने श्याम धुन की रसभरी फुहार की बरसात से श्याम भक्तों के  अंतर्मन को भिगो दिया।

पूरा ह\ल हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। आरुषि गंभीर ने भजन लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादूगर, जय जय श्यामा जय जय श्याम जय जय श्री वृंदावन धाम..., मेरो प्यारो नंदलाल किशोरी राधे... के भजनों से सबका मन मोह लिया। कोलकाता से आए मालियों ने श्री श्याम प्रभु की अद्भुत झांकी सजाई गई।

प्रभु को 56 प्रकार का भोग लगाकर भक्तों में वितरण हुआ। रात्रि में प्रभु की आरती उतारी गई। इस दौरान बैजनाथ भालोटिया, रमेश कुमार चौधरी, महावीर प्रसाद बजाज, सुमन कुमार सिंधी, प्रमोद कुमार बजाज, राजेश तुलस्यान, शिव कुमार लोहिया, दीपक बजाज, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, प्रमोद बजाज, पवन अग्रवाल, पंकज तोदी, अजय यादुका, कन्हैया लोहिया मौजूद रहे।

मां लक्ष्मी का सजा अन्नकूट दरबार, आज बंटेगा प्रसाद

Kashi of kotwal temple decorated with Rudraksh Enjoyment in MahaAnnakoot festival
मां लक्ष्मी का सजा अन्नकूट दरबार - फोटो : अमर उजाला

श्री श्री यंत्रम समिति के तत्वावधान में शनिवार को मां महालक्ष्मी का अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। लक्ष्मीकुंड स्थित मां लक्ष्मी के मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाकर माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया गया। भक्तों ने जय-जयकारे के बीच मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

शनिवार को भोर में मां के विग्रह को पंचामृत स्नान कराने के लिए भव्य शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद दोपहर में माता के अन्नकूट महोत्सव की झांकी सजाई गई। उपमहंत पं. अवशेष पांडेय कल्लू महाराज ने महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय ने बताया कि आज का यह माता का दर्शन बड़ा सुखदायी होता है। रविवार को भक्तों में माता के अन्नकूट महोत्सव के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed