{"_id":"61386d872ae2cd4d2d7ab747","slug":"kashi-naresh-daughters-are-not-safe-in-fort-said-krishna-priya-police-administration-is-harassing-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काशी नरेश की बेटियां किले में सुरक्षित नहीं, कृष्ण प्रिया बोलीं- सुरक्षा देने की जगह पुलिस प्रशासन कर रहा प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काशी नरेश की बेटियां किले में सुरक्षित नहीं, कृष्ण प्रिया बोलीं- सुरक्षा देने की जगह पुलिस प्रशासन कर रहा प्रताड़ित
Wed, 08 Sep 2021 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:30 PM IST
सार
काशी नरेश की बेटियां किले में असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। उन्होंने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगया है। उन्होंने किले के दबंग कर्मचारियों पर धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कृष्ण प्रिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के रामनगर किले की कोदोपुर की एक जमीन का न्यायालय में वाद लंबित रहते हुए अनंत नारायण सिंह द्वारा कब्जा किया जा रहा है। यह आरोप राजकुमारी कृष्ण प्रिया ने लगाया है। उन्होंने कहा कि किले से जुड़े दबंग कर्मचारियों की हरकतों से वह डरी हुईं हैं और किले में असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को किला में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वह और राजकुमारी विष्णु प्रिया पूर्व काशी नरेश विभूति नारायण सिंह की पुत्री हैं। उन्हें पारिवारिक समझौते के बाद कुछ संपत्तियां मिलीं थीं। उन संपत्तियों को काशीराज के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह द्वारा फर्जी तरीके से बेच दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजकुमारी विष्णु प्रिया का कहना है कि पटनवा में ईंट भट्टे की भूमि में वह पार्टनर थीं। लेकिन उसे भी बेच दिया गया। राजकुमारी कृष्ण प्रिया का कहना है कि पार्टनरशिप फर्म से बेदखल करके फर्म की संपत्तियां बेची जा रही हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
रामनगर के कोदोपुर की एक जमीन न्यायालय में वाद लंबित होते हुए कब्जा किया जा रहा है। जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि मात्र खतौनी में नाम दर्ज होना भूमि के स्वामित्व का प्रमाण नहीं है फिर भी प्रशासन द्वारा फर्जी तरीके से चढ़ाए गए नाम को आधार बनाकर स्वामित्व के दस्तावेजों की अनदेखी कर रहा है।