{"_id":"673b9fb98962c516de010ff6","slug":"kashi-mp-among-9430-players-athletics-has-the-highest-number-of-3973-772-winners-varanasi-news-c-20-vns1056-795129-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी सांसद : 9430 खिलाड़ियों में एथलेटिक्स के सबसे ज्यादा 3973, 772 विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी सांसद : 9430 खिलाड़ियों में एथलेटिक्स के सबसे ज्यादा 3973, 772 विजेता
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में हुए टेबल टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक और जोन स्तरीय खेलों का शुभारंभ सोमवार को हुआ। विकासखंड स्तर पर न्याय पंचायत स्तरीय विजेता प्रतिभागियों और जोन स्तर पर विद्यालय स्तर के विजेता प्रतिभागियों के बीच मुकाबले हुए। सोमवार को आराजीलाइंस, काशी विद्यापीठ, सेवापुरी और नगर क्षेत्र के पांच जोन आदमपुर, वरुणापार, भेलूपुर, कोतवाली, दशाश्वमेध में खेल हुए। विभिन्न आयु वर्गों में 9430 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खो-खो की 1848, कबड्डी में 1584, एथलेटिक्स में 3973, रस्सी कूद में 398, ऊंची कूद में 233, चिनअप में 87, पुशअप में 392, रस्साकशी में 66, गोला फेंक में 49 ने प्रतिभा दिखाई। विभिन्न आयु वर्गों और खेलो में 772 प्रतिभागी विजेता रहे। आयोजन 11 स्थलों पर हुए।
टेबल टेनिस सोमवार को सिगरा स्टेडियम में हुआ। सिंगल्स और डबल्स में 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 14-18 आयु वर्ग की लड़कियों के सिंगल्स में श्वेता सिंह प्रथम, अंजलि केडिया द्वितीय, रिद्धिमा झुनझुनवाला और अनुष्का सर्राफ तृतीय स्थान पर रहीं। बालक में 14-18 आयु वर्ग के सिंगल्स में तनमय सिंह प्रथम, रेयांश द्वितीय और सक्षम कन्नौजिया और कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। 18+ प्लस आयु वर्ग में वैशाली गौतम प्रथम, साक्षी शर्मा द्वितीय और निशा पटेल और समृद्धि मौर्य तृतीय रही। बालक में सुदर्शन साहू प्रथम, गुरुदयाल सेठ द्वितीय और ऋषभ सिंह और सत्यम् राय तृतीय स्थान पर रहे। डबल्स 18+ प्लस में वैशाली गौतम और साक्षी शर्मा प्रथम, साक्षी और श्वेता द्वितीय और अंजलि केडिया और अनुष्का श्रॉफ, रिद्धिमा और धैर्या तृतीय स्थान पर रही। पुरुष में सुदर्शन और गुरुदयाल प्रथम, तनमय और शिवदयाल द्वितीय और दर्श और दिव्यांश, सत्यम् और ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। सांसद बैडमिंटन प्रतियोगिता में (जोन लेवल) अंडर-11 बालक वर्ग में सुधांशु ने सागर यादव को 15-8 से हराया, सृजन मौर्या ने कैशनाथ को 15-11 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-11-14 बालक वर्ग में प्रेम राज वर्मा ने मृदुल को 15-8 से, शिवेंद्र सिंह ने गौरांश को 15-5 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।