{"_id":"5b9770ba867a557f565e453f","slug":"kashi-kotwal-shringar-darshan-will-be-on-14-sep","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी कोतवाल की सजेगी क्रोध रूप की झांकी, कोलकाता से आए कारीगर करेंगे सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी कोतवाल की सजेगी क्रोध रूप की झांकी, कोलकाता से आए कारीगर करेंगे सजावट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
बाबा कालभैरव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का 103वां वार्षिक हरियाली शृंगार महोत्सव 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा के क्रोध स्वरूप की झांकी सजाई जाएगी। कोलकाता से आए कलाकार मंदिर परिसर का विशेष शृंगार करेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक पं. राकेश मिश्रा ने सोमवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
प्रत्येक वर्ष की भांति बाबा की नयनाभिराम झांकी सजाई जाएगी। मध्याह्न में पं. राकेश मिश्रा के आचार्यत्व में 51 लीटर दूध, दही, घी, शहद और पंचमेवा से बाबा का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद बाबा के क्रोध रूप की भव्य झांकी सजाकर उन्हें घुघनी, हलवा और विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। अपराह्न चार बजे 11 वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा बसंत पूजा के बाद शाम को बाबा के चरणों में बनारस के नामचीन कलाकार स्वरांजलि अर्पित करेंगे।
रात्रि 12 बजे बाबा की एक हजार बातियों से महंत महेंद्र उपाध्याय के द्वारा आरती उतारी जाएगी। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के हरियाली शृंगार के अवसर पर कोलकाता के विशेष कारीगरों को सजावट के लिए बुलाया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह से लेकर बाहर तक आकर्षक विद्युत झालरों और देश विदेश के कोने-कोने से लाए गए फूल मालाओं से सजावट की जाएगी।