फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi is wonderful, scientists were overwhelmed by the welcome

Varanasi News: अदभुत है ये काशी, स्वागत से अभिभूत हुए वैज्ञानिक

Thu, 09 Mar 2023 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Kashi is wonderful, scientists were overwhelmed by the welcome
आज से होगा बीमारियों से लड़ने की तकनीक पर मंथन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में महामारियों के डीएनए के डिफेंस मैकेनिज्म पर तीन दिन तक देश-विदेश के वैज्ञानिक मंथन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस एडनेट 2023 के लिए वैज्ञानिकों के काशी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वैज्ञानिकों का काशी में भव्य स्वागत किया गया। बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर बीएचयू परिसर में हुई मेहमाननवाजी से सभी अभिभूत नजर आए।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को मेहमानों का स्वागत शहनाई और बैंड-बाजे के साथ किया गया। फूल बरसाकर, तिलक लगाकर और अंगवस्त्रम से वैज्ञानिकों की अगवानी हुई। एयरपोर्ट गेट पर डेलीगेशन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वैज्ञानिकों का काशी की संस्कृति से रूबरू कराते हुए जगह-जगह स्वागत किया गया। इटली, स्विट्जरलैंड और श्रीलंका से पहुंचे वैज्ञानिकों ने सारनाथ का भी दौरा किया। सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर परिसर में पहुंचे विदेशी वैज्ञानिकों ने कहा कि काशी प्राचीन सांस्कृतिक नगरी है। जितना सुना था यह उससे कहीं अधिक सुंदर है। पुरातात्विक खंडहर परिसर में सुबह करीब 11 बजे पहुंचे दल ने धर्मराजिका स्तूप, अशोक स्तंभ, प्राचीन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर के अवशेष देखने के बाद धमेख स्तूप पर बनी कलाकृतियों व उसके इतिहास को जाना। स्वागत से अभिभूत वैज्ञानिकों ने काशी के सांसद और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed