फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi is ready to battle Corona, the public will beat curfew

कोरोना से जंग को तैयार है अविनाशी काशी, जनता कर्फ्यू से देंगे मात

Sun, 22 Mar 2020 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 22 Mar 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kashi is ready to battle Corona, the public will beat curfew
कोरोना की वजह से बाजार हो रहे बंद - फोटो : अमर उजाला।

शिव के त्रिशूल पर बसी अविनाशी काशी कोरोना से जंग के लिए तैयार है। काशीवासियों ने पीएम के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की तैयारियां कर रखी हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी ने जनता कर्फ्यू के दिन अपनी खास तैयारी कर रखी है। कोरोना को लेकर किसी के मन में कोई भय नहीं है। हर किसी को विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ पर पूरा विश्वास है। सबका मानना है कि महादेव सब ठीक कर देंगे।

विज्ञापन

 

भोजपुरी फिल्म अभिनेता सत्येंद्र सिंह का कहना है कि हिम्मत रखें और डटकर कोरोना का मुकाबला करें। हमारी सतर्कता और एकजुटता के आगे यह कभी भी टिक नहीं पाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि आप सुरक्षित रहेंगे तो और लोग भी सुरक्षित रहेंगे। चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्लासुब्बा राव शास्त्री का कहना है कि जनता कर्फ्यू के दिन घर पर रहें और प्रभु के सुमिरण में पूरा दिन बिताएं।

विज्ञापन

 

Kashi is ready to battle Corona, the public will beat curfew
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नरिया की रहने वाली समाज सेविका रूबी राय का कहना है कि जनता कर्फ्यू हमारी ही सुरक्षा के लिए है। हमको इसमें पूरा योगदान देना है। दिन भर घर में रहें। अपनों के साथ और अपने काम निपटाएं। दक्षिणेश्वर काली मंदिर के पुजारी राजू गिरि का कहना है कि मां काली सभी का कल्याण करेंगी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर में ही रहें और किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। हमारी थोड़ी सी लापरवाही पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed