फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi is form, colour, taste and fragrance, Kashi is the contract of life...

Varanasi News: रूप, रंग, रस, गंध है काशी, जीवन का अनुबंध है काशी...

Wed, 15 Apr 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kashi is form, colour, taste and fragrance, Kashi is the contract of life...
अस्सी घाट पर काव्य अर्चन में शामिल कभी वह आम लोग संवाद
सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के साहित्यिक प्रकल्प काव्यार्चन के तहत म्यूट काव्य गंगा की 56वीं कड़ी में पद्य साहित्य की कई विधाओं का मिलन हुआ। नगर के वरिष्ठ व उदीयमान रचनाकारों ने प्रथम चरण में वैशाखी को समर्पित रचनाओं का पाठ किया। रचनाकारों ने अपनी विधा की श्रेष्ठ रचनाएं पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

वरिष्ठ रचनाकार अभिनव अरुण ने अध्यक्षता की। अभिनव अरुण ने सल्तनत से सवाल की गजलें, लिख रहा है कमाल की गजलें, इतना गहरा घना अंधेरा है, कुछ सुनाओ मशाल की गजलें... सुनाया। शायर धर्मेन्द्र गुप्त ने सुनाया-रूप रंग रस गंध है काशी, जीवन का अनुबंध है काशी, विश्व नई कविता सा हुआ है, किंतु अभी तक छंद है काशी...। पूजा श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, गिरीश पांडेय आदि ने भी अपनी सुनाईं। संचालन जगदीश्वरी चौबे और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. प्रतापशंकर दूबे ने किया। इस मौके पर परमहंस तिवारी, डॉ. महेंद्र तिवारी अलंकार, संतोष प्रीत, राजलक्ष्मी मिश्रा, ऋतु दीक्षित, प्रो. वत्सला श्रीवास्तव, आनंद कृष्ण मासूम, एडवोकेट रुद्रनाथ त्रिपाठी, डाॅ. नागेश शांडिल्य, पं. सूर्य प्रकाश मिश्रा, अखलाक खान भारतीय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed