फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi host four regional competitions next month birth centenary tournament held sports featured

स्पोर्ट्स: अगले महीने काशी को चार प्रादेशिक मुकाबलों की मेजबानी, होगी जन्म शताब्दी प्रतियोगिता; होंगे ये खेल

Mon, 05 Oct 2026 03:02 PM IST
Aman Vishwakarma नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 05 Oct 2026 03:02 PM IST
सार

खेल विभाग की ओर से अगले महीने काशी में चार प्रादेशिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें तीन समन्वय प्रतियोगिताओं के साथ एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विभाग ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में इन मुकाबलों को लेकर उत्साह है।

विज्ञापन
Kashi host four regional competitions next month birth centenary tournament held sports featured
सिगरा स्टेडियम में दाैड़ते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

खेल निदेशालय ने वाराणसी खेल विभाग को चार प्रादेशिक खेलों की मेजबानी सौंपी है। अगले एक महीने में चारों प्रादेशिक मुकाबले सिगरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें तीन समन्वय और एक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी प्रतियोगिता खेली जाएगी।

विज्ञापन


प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संबंधित 1200 खिलाड़ी काशी आएंगे। चार प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और फुटबॉल शामिल है। प्रादेशिक समन्वय प्रतियोगिता में खेलने आने वाले चार अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी काशी आएंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को लालपुर छात्रावास में भी ठहराया जा सकता है लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण खिलाड़ियों को आसपास के होटल या लॉज में ठहराने पर विचार किया जा रहा है। प्रादेशिक में प्रदेश के 18 मंडल के अलावा पांच खेल कॉलेज और तीन खेल छात्रावास की टीमें यहां खेलने आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्तूबर से शुरू होंगी दो प्रतियोगिताएं
23 अक्तूबर से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो वर्ग की प्रतियोगिता खेली जाएगी। जिला क्रीड़ाधिकारी 23 से 25 अक्तूबर तक प्रादेशिक समन्वय सीनियर महिला पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता खेली जाएगी। साथ ही 23 से 30 अक्तूबर तक समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी।

एक महीने में चार प्रादेशिक प्रतियोगिता की मेजबानी महत्वपूर्ण है। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा खेल कॉलेज और खेल छात्रावास के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। - नवीन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed