फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi has created a separate identity in the medical field: Minister of State

चिकित्सा क्षेत्र में काशी ने बनाई अलग पहचान : राज्यमंत्री

Sat, 24 Jul 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kashi has created a separate identity in the medical field: Minister of State
कोरोना काल में जान हथेली पर लेकर मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने उनके योगदान को सराहा। आईएमए के अवॉर्ड नाइट्स में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सा क्षेत्र में काशी ने अलग पहचान बनाई। इसमें आईएमए सदस्यों की अहम भूमिका रही। तीसरी लहर में इसी तरह से जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह, सचिव डॉ. आरएन सिंह के निर्देशन में सिगरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में समारोह हुआ। नीलकंठ तिवारी ने आईएमए के बैनर तले सप्ताह में एक दिन जिले के अलग-अलग ब्लॉकों, वार्डों में शिविर लगाकर लोगों को परामर्श देने का सुझाव दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आईएमए को एक आईसीयू एंबुलेंस देने की घोषणा की। बतौर विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके उपाध्याय ने कहा कि पहली हो या दूसरी लहर संक्रमण पर नियंत्रण एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन सरकारी, निजी चिकित्सकों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज भी काशी को एक मिसाल माना जाता है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में मरीजों की बेहतर सेवा कर चिकित्सकों ने एक नई पहचान बनाई। संचालन आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

125 से अधिक चिकित्सकों को मिला अवॉर्ड
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा के उद्घाटन के बाद आईएमए की ओर से पहले कार्यक्रम को लेकर सदस्यों में भी खासा उत्साह दिख रहा था। अवॉर्ड नाइट में मरीजों की सेवा करने वाले कुल 125 से अधिक चिकित्सकों को पुरस्कार दिया गया। सर्वाधिक रक्तदान के लिए हिंदू युवा वाहिनी डॉ. जीएन श्रीवास्तव, डा. माहेश्वरी श्रीवास्तव मेमोरियल अवॉर्ड प्रदान किया गया। बेस्ट क्रिकेटर के लिए डॉ. अमित सिंह को अतर चंद्र मेमोरियल ट्राफी दी गई। इसके अलावा डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. संजय राय, डॉ. ऊषा गुप्ता, डॉ. केवीपी सिंह, डॉ. आरके ओझा, डॉ. एमजी राय, डॉ. कर्मराज सिंह, डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. कुमार अभिषेक, डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. एसएस कन्नौजिया को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा डा. अतुल सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. राहुल सिंह समेत 54 लोगों को प्रेसीडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। डॉ. अशोक राय, डॉ. एसपी यादव, डॉ. यतीश भुवन पाठक, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. उपमा पांडेय समेत 34 को कोविड लाइफ सेवियर्स अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए कर्मचारी भी हुए सम्मानित
समारोह में आईएमए कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें रामकुमार गुप्ता, सरदार सिंह, सनी कुमार, संदीप कुमार रावत, आशुतोष श्रीवास्तव, अरुण कुमार, बिपिन समेत 14 कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए 1500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन की खबर
फोटो
बेहतर कार्य के लिए डाक्टर आरके ओझा सम्मानित
वाराणसी। आईएमए के अवॉर्ड नाइट में नेत्र रोग विशेषज्ञ और आर के नेत्रालय महमूरगंज के निदेशक डॉक्टर आरके ओझा को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर एसके उपाध्याय, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने डॉ. आरके ओझा को लल्लन प्रसाद शुक्ला मेमोरियल अवॉर्ड प्रदान किया। डॉ. ओझा को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कोरोना काल के साथ ही उससे पहले भी डॉक्टर ओझा के कार्यों की सराहना की। इस दौरान दो साल पहले आंख के ऑपरेशन के दौरान मरीजों के साथ मारवाड़ी अस्पताल में हुई घटना में डॉ. ओझा के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed