फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Dharma Parishad meeting in varanasi Saints said cannot see country burning demand for strict action against islamic extremist

काशी धर्म परिषद की बैठक: संतों ने कहा- शिवलिंग से छेड़छाड़ करने वालों पर दर्ज कराएंगे एफआईआर

Sat, 11 Jun 2022 02:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 02:12 PM IST
सार

काशी धर्म परिषद की बैठक में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। संत, महंत एवं आचार्यों ने घटना को भयावह और भारतीयों को डराने वाला बताया। 

विज्ञापन
Kashi Dharma Parishad meeting in varanasi Saints said cannot see  country burning demand for strict action against islamic extremist
काशी धर्म परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैष्णव विरक्त संत समाज ने काशी धर्म परिषद की बैठक में ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई। संतों ने एक स्वर से इसे स्वीकार किया और आगे कार्रवाई की बात कही। साथ ही देश भर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को हरतीरथ स्थित सुदामा कुटी में जुटे संत, महंत एवं आचार्यों ने घटना को भयावह और भारतीयों को डराने वाला बताया। परिषद ने देश भर में हुई हिंसा के खिलाफ 16 प्रस्ताव पारित किए। इसे देश भर के धर्माचार्य, केंद्र और राज्य सरकारों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


संत समाज सड़कों पर उतरेगा
शनिवार को पातालपुरी मठ के महंत बालक दास महाराज की अध्यक्षता में काशी धर्म परिषद की बैठक में नूपुर शर्मा का गला काटने और दुष्कर्म की धमकी देने की निंदा की गई। कोतवाल मोहन दास ने कहा कि हम भगवान राम के रास्ते पर चलने वाले हैं। हम शांति चाहने वाले हैं। जो हिंसा की जा रही है वह अस्वीकार्य है। सरकार तत्काल कदम उठाए अब बहुत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi Dharma Parishad meeting in varanasi Saints said cannot see  country burning demand for strict action against islamic extremist
काशी धर्म परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

महंत बालक दास ने कहा कि देश जल रहा है, हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हमारे भगवान का रोज अपमान किया जा रहा है। हम कानून के रास्ते से ही कार्रवाई चाहते हैं। देश को जलने से बचाने के लिए संत समाज सड़कों पर उतरेगा। हम सभी पंथ, अखाड़ों एवं नागाओं से वार्ता कर बड़ा फैसला लेंगे। शिवलिंग में छेद करने वाले इंतजामिया कमेटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

इस दौरान महंत राघव दास महाराज, महंत अवधकिशोर दास, महंत अवधेश दास, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, महंत प्रमोद दास, महंत सत्यनारायण दास, नारायण दास, डॉ. श्रवण दास, महंत रामेश्वर दास, महंत रामशरण दास, महंत सियाराम दास, कोतवाल मोहन दास, कोतवाल विजय दास, महंत ईश्वर दास, महंत सर्वेश्वर शरण दास, महंत चंद्रभूषण दास, महंत वैभव गिरी, तांडव महाराज, रामेश्वर दास, महंत श्रीराम दास ने विचार व्यक्त किए।

प्रमुख प्रस्ताव

  • - शुक्रवार (जुमे) के दिन हिंसा करने वाले मुस्लिम कट्टरपंथी नमाजियों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
  • - जिस मस्जिद से पथराव हो रहा है उस पर पूर्णत: तालाबंदी की जाए।
  • - ज्ञानवापी पर सच बोलने वाले राष्ट्रवादी मुसलमान अफसर बाबा को स्थायी सुरक्षा दी जाए।
  • - नुपुर शर्मा को दुष्कर्म की धमकी देने वाले जिहादी हैवानों पर रासुका लगाया जाए।
  • - देश को इस्लामी आतंकियों से बचाने के लिए संतों को भी सड़क पर उतरना होगा।
  • - संतों, महात्माओं और नागा साधुओं की संयुक्त बैठक में देश बचाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
  • - भगवान पर अपमान जनक टिप्पणी करने, फिल्मों में मजाक बनाने वाले जिहादियों को तत्काल जेल भेजा जाए।
  • - शुक्रवार के दिन नफरत फैलाने वाली तकरीर देने वाले मौलानाओं को गिरफ्तार कर संपत्ति जब्त की जाए।
  • - हर मस्जिद में सीसीटीवी लगे, तकरीर करने वाले मौलानाओं का भाषण रिकॉर्ड हो। भड़काने वाले बयान देने पर रासुका लगे।
  • - भारत के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले इस्लामी देशों के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म किए जाएं।
  • - अपने देश की रक्षा के लिए संत समाज की शहर स्तर पर इकाई गठित की जाएगी इसमें सभी पंथों के लोग शामिल होंगे।
  • - नमाजियों द्वारा रांची में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ और हमले की कठोर निंदा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed