फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Darshan bus service will start from Maha Shivratri 2024

Maha Shivratri: 500 में विश्वनाथ धाम से मार्कंडेय महादेव तक कर सकेंगे यात्रा, शुरू होगी काशी दर्शन बस सेवा

Wed, 21 Feb 2024 01:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि से काशी दर्शन बस सेवा शुरू होगी। बस सेवा शुरू होने से दर्शनार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके लिए सिटी सर्विसेज और पर्यटन विभाग ने जगह तय कर दी है। पर्यटकों को विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव, नमोघाट, सारनाथ, स्वर्वेद मंदिर से मार्कंडेय महादेव के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
Kashi Darshan bus service will start from Maha Shivratri 2024
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

महाशिवरात्रि पर काशी दर्शन बस सेवा शुरू होगी। 500 रुपये में यात्री काशी दर्शन कर सकेंगे। पिछले दिनों बोर्ड की हुई बैठक के बाद इस सेवा को शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से काशी दर्शन के तहत पांच स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही कस्टमर केयर नंबर भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


सिटी बस सेवा अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को प्रति टिकट 500 रुपये में काशी दर्शन कराया जाएगा। कैंट बस स्टेशन पर टिकट की बुकिंग होगी। यात्रियों के भ्रमण के दौरान ई-बसों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। काशी दर्शन सेवा में डीजल बसें नहीं संचालित होंगी। महाशिवरात्रि पर बस सेवा शुरू करने की योजना है। सिटी सर्विसेज के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि कैंट रोडवेज बस स्टेशन से पहली बस सेवा सुबह नौ बजे की होगी, जो श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव, नमो घाट, सारनाथ, स्वर्वेद मंदिर, मार्कंडेय महादेव, संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड, मानस मंदिर के बाद शाम तक पुन: बस स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


ई-बसों में आरामदायक होगा सफर
सिटी सर्विसेज अधिकारियों के अनुसार ई-बसों में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। वहीं, यात्री 24 घंटे सर्विलांस कैमरे की कैद में होंगे। उनके लगेज और अन्य सामान चोरी होने की आशंका भी नहीं के बराबर होगी। डिपो में बैठे कर्मचारी काशी दर्शन बस सेवा की ऑनलाइन निगरानी भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को होगा लाभ
इस सेवा का लाभ बाहरी पर्यटकों को काफी होगा। बस में सवार होने के बाद उन्हें फिर किसी से रूट आदि के बारे में पूछने की जरूरत नहीं पड़ेेगी। बस सेवा के तहत परिचालक खुद पर्यटकों को पूरी जानकारी देते जाएंगे। दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, कोलकाता आदि शहरों से आने वाले पर्यटकों को भटकना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed