फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi corridor will be extended till Vishalakshi

Kashi Corridor: विशालाक्षी तक होगा काशी कॉरिडोर का विस्तार; महंत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कही ये बात

Fri, 07 Jun 2024 08:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Jun 2024 08:15 AM IST
सार

श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए मंदिर का परिसर काफी छोटा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद कॉरिडोर के विस्तार के काम को आगे बढ़ाया जाएगा और बाबा के धाम का दायरा मां विशालाक्षी के मंदिर तक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Kashi corridor will be extended till Vishalakshi
Kashi Vishwanath Temple Corridor - फोटो : ANI

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के गलियारे का दायरा अब मां विशालाक्षी की चौखट तक होगा। विस्तारीकरण के लिए सर्वे का काम चुनाव के पहले ही पूरा हो चुका है। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद अब काम आगे बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, मां विशालाक्षी मंदिर के महंत ने भी इस योजना के लिए अपनी सहमति दे दी है। महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विस्तारीकरण को समय की जरूरत बताया था।

विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट आने के बाद कॉरिडोर के विस्तार के काम को आगे बढ़ाया जाएगा और बाबा के धाम का दायरा मां विशालाक्षी के मंदिर तक बढ़ जाएगा। मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी का कहना है कि कॉरिडोर का विस्तार जरूरी है। इसके साथ ही मंदिर परिसर का भी विस्तार होना चाहिए। विशालाक्षी मंदिर तक विश्वनाथ कॉरिडोर का विस्तार होने के बाद मां के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए मंदिर का परिसर काफी छोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार के बाद सुगम होगा मार्ग
काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद शक्तिपीठ माता विशालाक्षी के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। योजना के तहत बाबा के धाम से लेकर विशालाक्षी मंदिर तक गली को चौड़ा किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के गलियारे के विस्तार के बाद विशालाक्षी मंदिर से बाबा के धाम में आने का मार्ग सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed