{"_id":"6af3401ee5e579000207d2ee","slug":"kashi-cm-mohan-yadav-attends-govardhan-puja-says-lord-krishna-conveyed-a-message-of-nature-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी: गोवर्धन पूजा में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- भगवान कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी: गोवर्धन पूजा में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- भगवान कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
Tue, 10 Nov 2026 09:32 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:32 PM IST
सार
वाराणसी में मंगलवार को अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचे और भगवान गोवर्धन का पूजन किया। उन्होंने प्रकृति और पशुधन संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान 10 लोगों को गोवर्धन श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी गोवर्धन पूजा, मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में मंगलवार को अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम में भगवान गोवर्धन के दर्शन और पूजन किए। इसके बाद आध्यात्मिक सभा को संबोधित करते हुए गोवर्धन पूजा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में गोवर्धन स्वरूप का विशेष महत्व है। यह पर्व इंद्र का घमंड चूर करने के साथ प्रकृति के प्रति प्रेम और उसके संरक्षण का संदेश देता है।
बोले- हमारा भाषण कभी-कभी अटपटा हो सकता है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन के दौरान मंच पर मौजूद शिवनाथ जी की तारीफ भी की। उन्होंने उनके बोलने के अंदाज का जिक्र करते हुए कहा, "हमारा भाषण कभी-कभी अटपटा हो सकता है, लेकिन शिवनाथ जी दनादन अच्छे से अपनी बात रख रहे थे।" उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों का ध्यान गया।
प्रकृति और पशुधन संरक्षण का संदेश देता है गोवर्धन पर्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के बनारस में इस उत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को प्रकृति और उसके महत्व का संदेश दिया था। गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने और उसके संरक्षण का पर्व भी है। इस परंपरा के माध्यम से समाज को प्रकृति और पशुधन के महत्व को समझने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
नरमुंड धारण कर श्मशान में नाचे भोलेनाथ
इससे पहले गोवर्धन पूजा के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हथुआ मार्केट से शुरू हुई शोभायात्रा लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट और भैंसासुर होते हुए नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंची।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती और भगवान श्रीराम से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। नरमुंड धारण कर श्मशान में नृत्य करते भगवान भोलेनाथ का स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, शिवगणों ने मुंह से आग के गोले निकालकर लोगों का ध्यान खींचा।

Trending Videos
वृंदावन-मथुरा की झांकियों और बनारसी लट्ठबाजी ने बढ़ाया उत्साह
शोभायात्रा में ग्वाल-बालों की टोली और वृंदावन-मथुरा से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। बनारसी लट्ठबाजी ने भी लोगों का उत्साह बढ़ाया। केदारनाथ मंदिर की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव ने किया।
अजय राय भी शोभायात्रा में हुए शामिल
गोवर्धन पूजा की शोभायात्रा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी शामिल हुए। उन्होंने काशी में गोवर्धन पूजा की पुरानी परंपरा और आयोजन की भव्यता का उल्लेख किया।
10 लोगों को मिला गोवर्धन श्री सम्मान
नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 10 लोगों को गोवर्धन श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, खेल, चिकित्सा, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित लोगों को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव भी मौजूद रहे।