{"_id":"5bea7ae3bdec2269b8464169","slug":"kashi-become-sign-of-new-india-amd-new-vision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यू इंडिया के न्यू विजन की साक्षी बन रही पवित्र और आध्यात्मिक भूमि काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू इंडिया के न्यू विजन की साक्षी बन रही पवित्र और आध्यात्मिक भूमि काशी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दोहराया, काशी के पारंपरिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए आधुनिक ढंग से विकास होगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सड़क और जल परिवहन परियोजनाओं के लोकार्पण और हेलीपोर्ट के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नभ, जल और थल को जोड़ने वाली इन परियोजनाओं से काशी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पवित्र और आध्यात्मिक भूमि काशी न्यू इंडिया के न्यू विजन की साक्षी बन रही है। वाराणसी और देश, इस बात का गवाह बना है कि संकल्प लेकर जब कार्य समय पर सिद्ध किए जाते हैं, तो उसकी तस्वीर कितनी भव्य और गौरवमयी होती है। नेक्स्ट जनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर की अवधारणा और ट्रांसपोर्ट के तरीकों के काशी के कायाकल्प का प्रमाण यहीं मिलेगा। उन्होंने दोहराया, विकास काशी की सभ्यता और संस्कार के अनुरूप होगा।
पीएम मोदी ने खुद को प्रधान सेवक और काशी के सांसद के रुप में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, देश का सपना साकार हो गया है। काशी में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, बदलते बनारस की तस्वीर को और भव्य बनाएंगे। जल परिवहन को न्यू इंडिया का सबूत बताया और कहा यह परियोजना इस बात की प्रतीक है कि देश के संसाधनों व सामर्थ्य पर भरोसा किया जाता है। काशी से रोरो सर्विस शुरू होगी, तो लंबी दूरी तय करने के लिए नया विकल्प मिलेगा। पिछली सरकारों ने देश के संसाधनों को मजबूत करने के बजाय उपेक्षा की।
प्रधानमंत्री ने साढ़े चार साल में हुए विकास की चर्चा करने के बाद कहा, आपके प्रयासों काशी की नई तस्वीर देश दुनिया के सामने आ रही है। दुनिया भर में इस गौरव गान के लिए काशी की इस तस्वीर को सहेजना होगा। गंगा स्वच्छता का जिक्र कर कहा, नमामि गंगे नए पड़ाव पर पहुंचा है। दीनापुर में तीन प्लांट शहर की गंदगी को मां गंगा में मिलने से बचाएगा। पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। गांव ओडीएफ हो रहे हैं और जनभागीदारी और जनभावना से काम हो रहा है। गंगोत्री से गंगा सागर तक निर्मल और अविरल बनाने का प्रयास चल रहा है।

देश अब वोट बैंक की नहीं, विकास की राजनीति चाहता हैः
देश में सौ से ज्यादा वाटरवे पर काम हो रहा है। वाराणसी से हल्दिया के बीच पांच हजार करोड़ खर्च कर सुविधा विकसित हो रही है। समय के साथ यह परियोजनाएं पर्यटन में बढ़ोत्तरी के लिए भी जानी जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा, चार वर्षों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास साफ नजर आता है। सामान्य जरूरतों जैसे स्वच्छता और स्वास्थ्य पर भी काम किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वोट बैंक नहीं देश विकास की राजनीति चाहता है। देश के लोग विकास में सहभागी बनना चाहते हैं। भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए जानी जाती है। बीते चार वर्षों में कितनी तेजी के साथ आधुनिक आधारिक संरचना का विकास हुआ है, स्पष्ट दिखता है।
दुर्गम स्थानों पर नए एयरपोर्ट, नार्थ ईस्ट के दूरदराज के क्षेत्रों में पहली बार पहुंच रही ट्रेन, ग्रामीण सड़कों और शानदार हाईवे का जाल सहित विकास कार्यों से जुड़े अन्य कार्य ही हमारी सरकार की पहचान हैं। बनारस में किए जा रहे विकास कार्य रोजगार और पर्यटन के अवसर बढ़ाएंगे। जाम जैसी समस्याएं खत्म होंगी और समय की बचत होगी। यही वजह है कि बनारस आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। विकास के बहुआयामी परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे।

लोकार्पित हुईं परियोजनाएं
बाबतपुर-वाराणसी फोरलेन- 812.59
रिंग रोड फेज वन-759.36
मल्टी मॉडल टर्मिनल-208
दीनापुर एसटीपी-186.48
सीवरेज पंपिंग स्टेशन-34.01
इंटरसेप्शन सीवर और पंपिंग मेन कार्य-155.87
आईपीडीएस का अतिरिक्त कार्य-139.41
तेवर ग्राम पेयजल योजना-27.9
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रावास-1.70
परमानंदपुर में आश्रय योजना-1.53
इन परियोजनाओं का शिलान्यास
रामनगर में इंटरसेप्शन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क-72
किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य-2.36
एनएच-7 पर काम-3.16
लहरतारा बीएचयू मार्ग पर फुटपाथ-20.99
डोमरी में हेलीपोर्ट का निर्माण-4.94
ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र-4.44
सर्किट हाउस में मीटिंग हाल का सुंदरीकरण-3.24
(परियोजनाओं की लागत राशि करोड़ रुपये में हैं।)