फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi 461 players got government jobs including Lalit Upadhyay and four Olympians

Government Job: काशी के 461 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, चार ओलंपियन भी; ललित उपाध्याय को मिले ये पोस्ट

Sat, 28 Jun 2025 01:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 28 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

Varanasi N ews: वाराणसी की धरती से चार ओलंपियन निकले हैं। वहीं काशी के 461 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इसमें ओलंपियन ललित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी की पोस्ट मिली।

विज्ञापन
Kashi 461 players got government jobs including Lalit Upadhyay and four Olympians
अपने परिवार के साथ यूपी पुलिस के खिलाड़ी ललित उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले से चार ओलंपियन के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार ने नौकरी देकर प्रतिभा का सम्मान किया है। वाराणसी से 461 खिलाड़ी सरकारी नौकरी पा चुके हैं। सर्वाधिक नौकरी रेलवे और पुलिस सेवा मिली है। 

विज्ञापन


यहां खेल सिर्फ खेलों को खेलते ही नहीं इसे सपनों के उड़ान का मंच है। हर खिलाड़ी का सपना अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत की जर्सी में भारतीय झंडे के तले खेलने और पदक पाने का सपना होता है। यहां से हॉकी में मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह और ललित उपाध्याय ओलंपिक पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


हॉकी और बास्केटबॉल में वाराणसी की चमक
वाराणसी के खिलाड़ियों ने हॉकी, कुश्ती से लेकर बास्केटबॉल में काशी का नाम रोशन किया है। हॉकी में ओलंपियन स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह के अलावा राहुल सिंह और ललित उपाध्याय, महिला वर्ग में पूजा यादव को नौकरी मिल चुकी है। जबकि बास्केटबॉल में सिंह सिस्टर्स के नाम से मशहूर प्रशांति सिंह नाडा में और दिव्या सिंह दूरसंचार विभाग में कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है इंटरनेशनल टूर का शानदार पैकेज, बैंकॉक जाने के लिए यहां करें बुकिंग

इन्हें मिली सरकारी नौकरी

बरेका में एथलेटिक्स में प्रियंका सिंह पटेल, संजय राय, रमेश यादव, रानी यादव को सरकारी नौकरी मिली। इसी तरह क्रिकेट में सुरेंद्र सिंह, अविनाश यादव, अभिनव वर्मा, आशीष यादव, विकास यादव, मृत्युंजय त्रिपाठीद को भी सरकारी नौकरी मिली है। कबड्डी में खुशी सिंह, फुटबॉल में मुश्ताक अली, नूर आलम, सम्सी रजा, नसीम अख्तर, विनोद कन्नोजिया, भैरव दत्त, अमरेंद्र आर्या, कमालुद्दीन, प्रवीण सिंह, नागेंद्र सिंह, सुनील सेठ, मोहम्मद रफी, फहीम अहमद, नईम अहमद भी सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। कुश्ती में रविंद्र मिश्न, जूडो में जर्मन यादव, रामाश्रय यादव, विजय कुमार, वेट लिफ्टिंग में स्वाती सिंह, पूनम यादव, कविता अग्रहरी को भी सरकारी नौकरी मिली है। 

प्रदेश का पहला जिला जहां खेल विभाग के दो स्टेडियम

काशी प्रदेश का पहला जिला है जहां खेल विभाग के दो स्टेडियम हैं। इसके अलावा बीएचयू के एंफीथियेटर, बरेका खेल मैदान, शिवपुर मिनी स्टेडियम से हजारों की संख्या में खिलाड़ी प्रतिदिन खेलों का अभ्यास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed