फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karvachoth

कोरोना काल में हाईटेक हुआ करवाचौथ

Wed, 28 Oct 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
karvachoth
वाराणसी। करवाचौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। कोरोना ने महिलाओं के इस व्रत को भी हाईटेक और लेटेस्ट ट्रेंड में जोड़ दिया है। इस बार महिलाएं ऑनलाइन कथा करने के साथ ही वर्चुअल मंच पर करवा फेरने की रस्में निभाएंगी। इसके लिए वो तरह-तरह की एक्टिविटी का प्लान बना रहीं है, जिससे इस साल के करवाचौथ को खास बना सकें।
विज्ञापन

वर्चुअल मंच पर करवाचौथ खास
पांडेयपुर निवासी निलम राय बताती हैं कि हर साल सहेलियों व अपनी भाभियों के साथ करवाचौथ व्रत की सारी रस्में निभाती थीं। इस बार स्वास्थ्य को देखते हुए हम लोगों ने उसे ऑनलाइन मनाने का सोचा है। इसके लिए सभी काफी उत्साहित भी हैं।
विज्ञापन

मायके नहीं गूगल मीट पर करवाचौथ
महमूरगंज निवासी ज्योति शर्मा बताती है, यह मेरा दूसरा करवाचौथ है। लेकिन कोरोना के कारण मैं इसे मनाने अपने मायके नहीं जा रहीं हूं। सांसू मां, देवरानी के साथ हम लोग गूगल मीट पर क रवाचौथ का कथा सुनकर चांद का दीदार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन फेरेंगे करवा और खेलेंगे गेम
ककरमत्ता निवासी अनुपमा राय बताती है हर साल हम अपनी क्लब की सहेलियों के साथ करवाचौथ बड़े ही धूमधाम से मनाते थे। तो क्या हुआ, इस बार हम मिल नहीं सकते, स्वास्थ्य को देखते हुए ऑनलाइन करवा फेरने की रस्म के साथ विविध गेम्स भी होंगे।

वर्चुअल मंच पर व्रत मनाने का उत्साहित
कचहरी निवासी कृष्णा सिंह बताती हैं कि हर साल तो हम रिश्तेदारों व कॉलोनी की कुछ महिलाओं के साथ करवाचौथ का व्रत करते थे। लेकिन कोरोना को देखते हुए हम ने दो गज दूरी के लिए इसे ऑनलाइन ही मनाने का सोचा है। पहली बार कोई त्यौहार ऑनलाइन मनाऊंगी तो उत्साहित भी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed