{"_id":"681a6442abf731250a0ed84c","slug":"karti-chidambaram-raised-questions-on-online-fees-and-reports-at-bhu-hospital-varanasi-news-c-20-vns1056-976790-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कार्ति चिदंबरम ने बीएचयू अस्पताल में ऑनलाइन फीस और रिपोर्ट पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कार्ति चिदंबरम ने बीएचयू अस्पताल में ऑनलाइन फीस और रिपोर्ट पर उठाए सवाल
विज्ञापन
पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, सीसीआई लैब में डिजिटल सुविधाओं की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे और शिवगंगा सीट से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बीएचयू अस्पताल की अव्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिकायत की है।
पत्र में सांसद ने कहा है कि सेंटर फॉर क्लिीनिकल इन्वेस्टिगेशन (सीसीआई) लैब में डिजिटल सुविधाओं की तत्काल जरूरत है। मरीजों के इलाज में बहुत देरी होती है।महामना कैंसर संस्थान में दाेनों ही सुविधाएं मिल रहीं हैं। ट्रॉमा सेंटर में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। कार्ति चिदंबरम ने दक्षिण भारत के पर्यटकों की व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी। कहा कि बनारस के निवासी और फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में कार्यरत गौरव तिवारी ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के तहत शिकायत की थी। गौरव ने कहा कि लैब के काउंटर पर न तो कार्ड पेमेंट होता है। साथ ही क्यूआर कोड मांगों तो काउंटर से कैश की मांग की जाती है। मरीजों की रिपोर्ट की डिजिटल कॉपी सीधे डॉक्टर की ओपीडी तक नहीं पहुंच पाती।
पहले थी ऐसी व्यवस्था
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि सीसीआई लैब में डिजिटलाइजेशन सुनिश्चित कराया जाए। बीएचयू अस्पताल के जिम्मेदार लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं दे सके हैं। इसलिए, मुझे हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। चिट्ठी में लिखा गया है कि पहले अस्पताल में एमआईएस प्रणाली के तहत जांच के रिजल्ट को ऑनलाइन देखा जा सकता था। इससे लैब के संचालन में काफी सुधार भी हुआ। अब ये सिस्टम नहीं है। चिदंबरम ने पीएम से तत्काल सीसीआई लैब में आवश्यक डिजिटल व्यवस्था को स्थापित करने की मांग की है। इससे न केवल रोगियों का बेहतर केयर होगा, बल्कि कर्मचारियों और रोगियों के परिवारों पर बोझ भी नहीं पड़ेगा।