फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karpatri jayanti 2023 Prof. Nagendra Pandey gets Karpatra Ratna alankar award

Varanasi: प्रो. नागेंद्र पांडेय को मिला करपात्र रत्न अलंकरण, कल जयंती समारोह में आएंगे सिक्किम के राज्यपाल

Fri, 18 Aug 2023 11:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 11:01 PM IST
सार

धर्मसंघ में 116वें करपात्र प्राकट्योत्सव पर आयोजित करपात्र रत्न समारोह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय को करपात्र रत्न से अलंकृत किया गया। 

विज्ञापन
karpatri jayanti 2023 Prof. Nagendra Pandey gets Karpatra Ratna alankar award
प्रो. नागेंद्र पांडेय को मिला करपात्र रत्न अलंकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी ने कहा कि धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज ने सनातन धर्म के प्रति जो दर्शन दिया है, उसी की प्रेरणा से समाज में धर्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ रही है। शुक्रवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ में 116वें करपात्र प्राकट्योत्सव पर आयोजित करपात्र रत्न समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय को करपात्र रत्न से अलंकृत किया। स्वामी करपात्री महाराज के जयंती समारोह में शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋतुराज अवस्थी ने कहा कि करपात्री जी ने गौ रक्षा और धर्म रक्षा का जो बीज बोया था, आज वही फलीभूत हो रहा है। हमें करपात्री महाराज के बताए गए धर्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।  विशिष्ट वक्ता काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि भारत धर्मनिर्पेक्ष तभी हो सकता है, जब इसमें धर्म की प्रधानता हो।
विज्ञापन


करपात्री जी ने कभी भी सनातनी परंपरा वाले सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। कविकुल गुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय नागपुर के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि धर्मसम्राट के सिद्धांतों और शिक्षा के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। उनकी शिक्षा राष्ट्र के वैभव को बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी का दूसरा 'गोल्डन टेंपल'; संत रविदास का दरबार और बना भव्य, मंदिर का प्रवेश द्वार हुआ स्वर्ण मंडित

करपात्र रत्न से अलंकृत किए जाने पर प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि स्वामी करपात्री जी के नाम से जुड़ा यह सम्मान मिलना स्वयं को अभिभूत करने वाला है। संत मुरलीधर महाराज, प्रो. गोपबंधु मिश्रा, प्रो. उपेंद्र पांडेय, प्रो. सदाशिव द्विवेदी, प्रो. कमल नयन द्विवेदी, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, प्रो. रामनारायण द्विवेदी, प्रो.उपेंद्र त्रिपाठी, डॉ. ब्रजभूषण ओझा आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता धर्मसंघ के पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने की। संचालन पंडित जगजीतन पांडेय, स्वागत डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दयानिधि मिश्र ने किया।

इन विद्वानों का भी हुआ सम्मान

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय को अति प्रतिष्ठित करपात्र रत्न सम्मान के तौर पर एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और श्रीफल प्रदान किया गया। वहीं डॉ. ददन उपाध्याय को करपात्र गौरव के साथ 21 हजार रुपये और पं. दयाशंकर त्रिपाठी को करपात्र कृपा सम्मान के साथ 11 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र दिया गया।

देश में जल्द लागू होगा एक राष्ट्र एक कानून

राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक कानून की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। कहा, एक कानून समाज के कल्याण के लिए आवश्यक है। हमारा संविधान भी यही कहता है कि सभी नागरिक एक ही कानून से संचालित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed