फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karpatra

112वें करपात्र प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर मनी दीपावली

Fri, 02 Aug 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
karpatra
वाराणसी। धर्मसम्राट की तपस्थली पर दीप से दीप जल उठे। पूरा धर्मसंघ परिसर दीयों की रौशनी से जगमगा उठा। करपात्र प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को दुर्गा कुंड स्थित परिसर में करपात्र दीपावली का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 हजार 800 दीए एक साथ प्रज्ज्वलित हुए। पूरे परिसर को विद्युत झालरों से भी सजाया गया था। सजावट हर किसी को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार को सायंकाल गोधूलि बेला में प्रांगण स्थित राम मंदिर, करपात्र सभागार, करपात्र प्रतिमा, महाराज निवास, अन्नपूर्णा भंडार, गौशाला करपात्र बाग सहित सभी जगहों पर एक साथ दीपक जलाए गए। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्चारी महाराज एवं पं. जगजीतन पांडेय ने करपात्र प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्जवलित किए। इसके उपरांत बटुकों ने एक साथ धर्मसंघ प्रांगण में दीपक जलाए। दीपकों से स्वास्तिक, ओमकार, त्रिशुल, नंदी, शंख, क मलपुष्प आदि प्रतीक चिन्ह बनाए गए थे। करपात्री महाराज की स्मृति में विभिन्न स्कूली बच्चों में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के जरिए समाज की कुरीतियों पर प्रहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed