फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karnataka Silk Depot inaugurated in kashi varanasi Now middlemen end between weavers and buyers

काशी में कर्नाटक सिल्क डिपो का उद्घाटन: अब बुनकरों और खरीदारों के बीच खत्म होंगे बिचौलिये, मिलेगा शुद्ध रेशम

Fri, 16 Sep 2022 10:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 10:17 PM IST
सार

वाराणसी में कर्नाटक सिल्क डिपो का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। कर्नाटक के रेशम उत्पादन मंत्री डॉ. नारायण गौड़ा और प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान ने इसका उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Karnataka Silk Depot inaugurated in kashi varanasi Now middlemen  end between weavers and buyers
कर्नाटक के रेशम उत्पादन मंत्री डॉ. नारायण गौड़ा और प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री ने डिपो का उद्घाटन कि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक सिल्क डिपो से बुनकरों की कारीगरी को नया परवाज मिलेगा। इस डिपो में कर्नाटक सिल्क मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बुनकरों को सब्सिडी पर रेशम का धागा उपलब्ध कराया जाएगा। वाराणसी के सारंग चौराहा स्थित कांशीराम जी सिल्क एक्सचेंज में शुक्रवार को कर्नाटक के रेशम उत्पादन मंत्री डॉ. नारायण गौड़ा और प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान ने डिपो का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


राकेश सचान ने बताया कि बुनकरों को गुणवत्तापूर्ण और उचित दाम में रेशम उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सरकार में समझौता हुआ है। इससे रेशम का धागा आसानी और सीधे मिलने के साथ बिचौलियों का हस्तक्षेप समाप्त होगा। उन्होंने इस डिपो को बनारसी साड़ी उद्योग के लिए मील का पत्थर बताया। 

विज्ञापन

उच्च गुणवत्ता वाला शुद्ध रेशम मिलेगा

कर्नाटक के रेशम उत्पादन मंत्री नारायण गौड़ा ने कहा कि कई बार बुनकरों को नकली रेशम देकर असली बताया जाता है। बुनकरों को आश्वासन दिया कि कर्नाटक सिल्क मार्केटिंग बोर्ड के डिपो से उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला शुद्ध रेशम मिलेगा। इस दौरान कर्नाटक सिल्क मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन नारायण स्वामी, विशेष सचिव एवं निदेशक रेशम उत्तर प्रदेश सरकार कृष्ण कुमार, केएसएमबी एमडी डॉ. अनुराधा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उत्पादों की प्रदर्शनी लगा पाएंगे कारीगर

स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने सिल्क एक्सचेंज को विकसित कर बुनकरों को उत्पाद बेचने, प्रदर्शित करने व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। लघु उद्योग मंत्री ने मांग पर सहमति दी। स्टांप मंत्री ने कहा, एक समय था जब भारतीय बाजार में चीनी रेशम छाया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल फॉर वोकल की घोषणा के बाद उद्योग ने रफ्तार पकड़ी है।

कर्नाटक में मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

किसानों को रेशम उत्पादन के प्रशिक्षण के लिए कर्नाटक भेजने की योजना बनाई जा रही है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि परंपरागत खेती के साथ बुनकर रेशम का उत्पादन कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। नारायण गौड़ा ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के किसान कर्नाटक आते हैं तो उन्हें मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed