फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kapsethi police station officer and constable accused of threatening the witness

कपसेठी थाने के दरोगा और सिपाही पर गवाह को धमकाने का आरोप

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kapsethi police station officer and constable accused of threatening the witness
हत्या के एक मुकदमे में गवाह को दरोगा और सिपाही ने गवाही नहीं देने के लिए धमकाया है। पीड़ित गवाह ने कपसेठी थाने के दरोगा और सिपाही पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एसपी ग्रामीण के यहां प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ग्रामीण ने मामले की जांच सीओ बड़ागांव को सौंपी है।
विज्ञापन

कपसेठी थाना अंतर्गत भरहरिया के रहने वाले गुलाब शंकर तिवारी का आरोप है कि थाने के एक दरोगा और एक सिपाही सुबह घर आए और थाने ले चलने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद दरोगा व सिपाही ने हत्या के एक मामले में सरकार बनाम भरत राजभर के मुकदमे में नितिन के खिलाफ गवाही नहीं देने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कपसेठी थाना अंतर्गत निमनी गांव निवासी उमेश श्रीवास्तव उर्फ बब्लू का शव 2014 गांव के पास खेत में मिला था, जिसमें गुलाब तिवारी आरोपियों के खिलाफ गवाह है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गैंगस्टर के तहत कुर्क हुई कार
पिंडरा। फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर सिज्जन यादव की कार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की। इंस्पेक्टर मुन्न्ना राम घोसिया ने बताया कि
इसके पूर्व हिस्ट्रीशीटर की जमीन कुर्क की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed