{"_id":"5d59ac288ebc3e897c3e5652","slug":"kanya-sumangal-yojna-varanasi-news-vns4788999170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ ही बेटियों को मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ ही बेटियों को मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अब बेटियों को नई पहचान मिलेगी। इसमें किताबी ज्ञान के साथ-साथ सेहत की मानीटरिंग की जाएगी। इसके लिए कन्या सुमंगला योजना को इसका माध्यम बनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही इस योजना में टीकाकरण, जांच के साथ कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने जैसे कार्यक्रमों को जोड़ा गया है।
कन्या सुमंगला योजना को लेकर सरकार की ओर से जल्द ही वेबसाइट लांच की जाएगी। इसके पहले जिलेवार छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आनलाइन आवेदन भी भरवाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए श्रेणीवार प्रोत्साहन राशि भी दिया जाएगा। जिले के माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में डीआईओएस ने भी इसके बारे में छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे आवेदन पत्र भरवाने को कहा है। इसमें कक्षा एक, छह, नौ और 12वीं पास छात्राओं को इससे जोड़ा जा रहा है। छात्राओं के साथ ही उनके परिवारीजनों को इसके लिए विशेष पहचान संख्या जारी किया जाएगा, जिससे कि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। योजना के तहत बच्चियों को टीकाकरण, बीमारियों से बचाव आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।