{"_id":"5792888d4f1c1b247cc4ba43","slug":"kanvrion-aroused-was-the-surge-bald-har-har-mahadev","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों का उमड़ा रेला, गंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों का उमड़ा रेला, गंजा हर-हर महादेव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
कांवरियों का उमड़ा रेला, गंजा हर-हर महादेव
काशी में कांवरिया भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। शुक्रवार को नंगे पांव कांवर लेकर बोल बम का जयघोष करते हजारों मतवाले काशी पहुंचे। भक्तों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा में गोता लगाया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए कोई आजमगढ़ रवाना हुआ तो कोई बाबा वैजनाथ धाम। चितरंजन पार्क स्थित कांवरिया तीर्थयात्री शिविर में तिल रखने की जगह नहीं बची थी। कतारबद्ध कांवर रखकर भोले भक्त आराम फरमाते नजर आए। चहुंदिशि काशी केसरिया रंग में रंगी नजर आने लगी है।
विज्ञापन