फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanpur train accident ः The death toll was nine Varanasi

वाराणसी के मृतकों की संख्या नौ हुई

Tue, 22 Nov 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur train accident ः The death toll was nine Varanasi
कानपुर ट्रेन हादसा
कानपुर के पुखरायां के पास रविवार सुबह इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में वाराणसी के मृतकों की संख्या नौ हो गई है। पिंडरा कायस्थान के संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी प्रतिमा श्रीवास्तव की मौत के बाद लापता दोनों बेटियां सुहानी और सुरभि भी मृत मिलीं, जबकि कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती बेटे अभय की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के चंवर गली के बृजमोहन दास और उनके बेटे जगमोहन दास के अलावा रश्मी शाह और उनकी बहन अचला छारिया की भी हादसे में मौत हो गई। सभी नौ शव सोमवार को वाराणसी लाए गए।
विज्ञापन


 इस बीच दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन की बोगियों से पूर्वांचल के 18 लोगों के शव और मिले हैं। जिन और मृतकों की शिनाख्त हुई है, उनमें चंदौली के चार, जौनपुर के तीन, आजमगढ़ के तीन और बलिया का एक व्यक्ति शामिल है।  चंदौली के चार अन्य मृतकों में तिलौरी, चकिया निवासी रमाशंकर, अब्दुल कयूम निवासी मुसलिम महाल, मुगलसराय और चंदौली खुर्द निवासी दीपक व अर्पित शामिल हैं।
विज्ञापन


जौनपुर के चंदवक के मनियारेपुर गांव के रवींद्र पांडेय और उनके  पुत्र ऋषभ तथा सिरकोनी के गोपीपुर निवासी खुशी पुत्र धर्मेंद्र चतुर्वेदी का शव मिले हैं। धमेंद्र चतुर्वेदी भी लापता हैं। बलिया के बांसडीह रोड क्षेत्र के बघौली गांव निवासी राजमणि तिवारी (28) का शव सोमवार को उनके गांव लाया गया।  रेल हादसे में मृत आजमगढ़ के रानी की सराय के सिरसाल निवासी रामनवल यादव, उनके पुत्र शैलेष और भांजा सुनील के शव सोमवार को लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed