{"_id":"5ab287284f1c1b690e8b5ca9","slug":"kanpur-man-deadbody-found-on-highway-at-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में हाईवे पर मिला कानपुर के युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में हाईवे पर मिला कानपुर के युवक का शव, हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
कंपनी के काम से अपनी गाड़ी से वाराणसी के लिए निकला था
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान कानपुर निवासी आशुतोष अग्रवाल के रूप में हुई है। वह कानपुर की ही एक टाइल्स कंपनी में एएसएम पद पर तैनात था। कंपनी के काम से वाराणसी के लिए निकला था। सड़क किनारे खड़ी उसकी गाड़ी के सामने ही उसकी लाश पड़ी थी। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है लेकिन मौके पर मौजूद लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
कानपुर के बर्रा निवासी आशुतोष अग्रवाल अंशु (31) पुत्र संतोष अग्रवाल एक टाइल्स कंपनी में एएसएम पद पर कार्यरत था। मंगलवार को वह ऑफिस के काम से अपनी गाड़ी महिंद्रा केयूवी-100 से वाराणसी जाने के लिए घर से निकला था।
बुधवार को तड़के झिलिया पुल के पास सड़क पर खड़ी गाड़ी के सामने उसका शव पड़ा होने के कारण जाम लगने लगा। इस बीच वाराणसी की तरफ जा रही एक पर्यटक बस के चालक ने यूपी-100 को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि आशुतोष सड़क पर गाड़ी खड़ी कर लघुशंका के लिए नीचे उतरा होगा। उसी दौरान हाईवे से गुजर रहे किसी वाहन ने धक्का मार दिया होगा। उसके पैर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं, मौके पर मौजूद लोग आशंका जता रहे थे कि कि बदमाशों ने अंशु को रोककर बेरहमी से मारा-पीटा।
उसकी मौत होने के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। आसपास के कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने रात करीब दो बजे अंशु की गाड़ी को एक सफेद रंग की सफारी को तेजी से ओवरटेक करते हुए देखा था।
उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अंशु के पिता संतोष अग्रवाल का कहना था कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अंशु दो भाइयों में छोटा था। दो वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उसकी एक वर्ष की बेटी है।
पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने कहा कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों से दुर्घटना ही लगती है। मृतक के घरवालों ने भी कोई आशंका नहीं जताई है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।