फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanhaiya our 'son' is: Ali Anwar

कन्हैया तो हमारा ‘बेटा’ है : अली अनवर

Thu, 12 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya our 'son' is: Ali Anwar
अली अनवर
केंद्र सरकार के सभी प्रमुख फैसले नागपुर में आरएसएस मुख्यालय से हो रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति सरकार के इशारे पर छात्रों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बीएचयू कुलपति को छात्रों की चिंता कम और आरएसएस की ज्यादा है। वह संघ की शाखा खुलवाने में लगे हुए हैं। यह आरोप है राज्यसभा में जदयू के उपनेता अली अनवर का। वह बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन



कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघमुक्त भारत का आह्वान किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया के साथ हैं। कन्हैया हमारा ‘बेटा’ है। अली अनवर ने कहा कि बीएचयू के  छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था। छात्रों का कहना था कि कुलपति उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्हें लाइब्रेरी में पढ़ने नहीं दिया जाता। परेशान होकर बीएचयू से जुड़े तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं। बुनकरों के लिए मोदी जी ने कई घोषणाएं की हैं लेकिन किसी को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। आज तक एक स्थाई हज हाउस नहीं बनाया जा सका। नीतीश कुमार के बारे में कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन के बड़े नेता होंगे।
विज्ञापन



हालांकि पीएम पद के दावेदार नीतीश कुमार होंगे या राहुल गांधी, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। कहा कि यूपी की जनता सपा, बसपा और भाजपा से ऊब चुकी है। इन तीनों के अलावा हम सभी दलों से गठबंधन को तैयार हैं। कहा कि योगी आदित्यनाथ व ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हम इन दोनों का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed