{"_id":"5a0d73b24f1c1b0d698bc16f","slug":"kamal-hasan-will-visit-varanasi-and-fight-case-on-hindu-terrorism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" 'हिंदू आतंकवाद': केस लड़ने वाराणसी आएंगे तमिल सुपरस्टार कमल हासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हिंदू आतंकवाद': केस लड़ने वाराणसी आएंगे तमिल सुपरस्टार कमल हासन
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
कमल हासन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुओं को आतंकी और हिंदू संगठनों को आतंकवादी कहने के बाद विवादों में आए तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने कहा है कि वो वाराणसी आएंगे और केस लड़ेंगे। वाराणसी कोर्ट इस मामले में दायर शिकायत पर 22 नवंबर को सुनवाई करेगी।
बता दें कि कमल हसन के बयान पर वाराणसी के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस शिकायत के बाद कोर्ट ने अर्जी पर प्रारंभिक सुनवाई करने के बाद इसे परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्मों से राजनीति में आने की तैयारी कर रहे तमिल फिल्म अभिनेता तमिल पत्रिका में अपने नियमित स्तम्भ में लिखा है कि हिन्दू आतंकवाद है। उन्होंने हिन्दू संगठनों को कट्टर पंथी बताते हुए उन्हें आतंकियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। अभिनेता ने हिन्दुओं को हिंसक भी बताया है।

तमिल सुपरस्टार के बयान के बाद मची थी रार
kamal hasan
आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने ‘आनंद विकतन’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र में अपने नियमित कॉलम में हासन ने लिखा है कि हिंदू आतंकवाद नहीं है।
गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है।
कमल हसन ने बुधवार को माडिया से बात करते हुए वाराणसी आने की बात कही है। कमल हसन के खिलाफ जौनपुर कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है। इसके अलावा पूर्वांचल सहित देश के कई हिस्सों में उनके इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे।