फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kalraj dig at Maya and Mulayam

माया-मुलायम की जमीन खिसकी ः कलराज

Mon, 14 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 14 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kalraj dig at Maya and Mulayam
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा काले धन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक से माया और मुलायम की जमीन खिसक गई। अपनी साख बचाने के लिए दोनों लोग अब जनता को गुमराह करने में जुट गए हैं। विधान सभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। केंद्रीय मंत्री रविवार को सेवापुरी में परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर कपसेठी के सर्वोदय इंटर कालेज में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कलराज ने कहा कि सूखा और बाढ़ राहत के लिए केंद्र सरकार 48 हजार करोड़ रुपये यूपी सरकार को दिया था। दुर्भाग्य की बात है कि सपा सरकार ने पीड़ित किसानों की बजाय अपने चहेतों में सारा धन बांट दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। सभा में विधायक रवींद्र जायसवाल, डॉ. वीणा पांडेय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. अशोक राय, कौशलेंद्र सिंह, संकठा पटेल, अशोक मिश्र, नागेंद्र मिश्र, प्रेमनारायण पटेल आदि मौजूद थे। सभा का संचालन देवेंद्र प्रताप सिंह  ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed